City News Uttar Pradesh
6.20 करोड़ से बदलेगी चित्रकूट की तस्वीर: 'बेड़ी पुलिया चौराहा' बनेगा पहचान, 'राममय' होगी एंट्री
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

6.20 करोड़ से बदलेगी चित्रकूट की तस्वीर: ‘बेड़ी पुलिया चौराहा’ बनेगा पहचान, ‘राममय’ होगी एंट्री

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट की ‘पहचान’ अब और ‘भव्य’ होने जा रही है। बांदा-चित्रकूट मुख्य मार्ग पर स्थित ‘बेड़ी पुलिया चौराहा’ को ‘आधुनिक सुविधाओं और धार्मिक आस्था की झलक’ के साथ ‘विकसित’ किया जा रहा है। करीब 6 करोड़ 20 लाख 95 हजार रुपये की लागत से बनने वाली यह ‘महत्वाकांक्षी परियोजना’ न केवल ‘चित्रकूट की सुंदरता’ बढ़ाएगी, बल्कि ‘श्रद्धालुओं और पर्यटकों’ के लिए शहर का ‘पहला प्रभाव भी पूरी तरह बदल’ देगी।

6.20 करोड़ से बदलेगी चित्रकूट की तस्वीर: 'बेड़ी पुलिया चौराहा' बनेगा पहचान, 'राममय' होगी एंट्रीप्रशासन का दावा है कि यह चौराहा ‘भविष्य में चित्रकूट की नई पहचान’ बनकर उभरेगा। राज्य सेक्टर योजना के अंतर्गत तैयार हो रही इस परियोजना का निर्माण कार्य अगस्त 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना पूरी होने के बाद चित्रकूट में प्रवेश करने वाले ‘श्रद्धालुओं का स्वागत आधुनिक, आकर्षक और आध्यात्मिक वातावरण’ से होगा।

चित्रकूट डीएम को 'मौतों' का इंतजार ! 'केमिकल कुंड' न्यू वर्ड वाटर पार्क से क्यों बेखबर?जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि परियोजना का सबसे बड़ा आकर्षण भव्य प्रवेश द्वार होगा, जहां “राम में राम” थीम पर आधारित भगवान श्रीराम की दिव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगी, बल्कि चित्रकूट की सांस्कृतिक विरासत को भी नई पहचान देगी।

6.20 करोड़ से बदलेगी चित्रकूट की तस्वीर: 'बेड़ी पुलिया चौराहा' बनेगा पहचान, 'राममय' होगी एंट्रीप्रशासन का मानना है कि यह स्थल श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगा। डीएम ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत भव्य प्रवेश द्वार, रेड सैंड स्टोन पाथवे, आकर्षक फव्वारा, एलईडी स्क्रीन, आधुनिक लाइटिंग, स्टोन बेंच, इंटरलॉकिंग पथ, साइनेज, लैंडस्केपिंग एवं हरित विकास सहित विभिन्न अधोसंरचनात्मक कार्य कराए जा रहे हैं।

6.20 करोड़ से बदलेगी चित्रकूट की तस्वीर: 'बेड़ी पुलिया चौराहा' बनेगा पहचान, 'राममय' होगी एंट्रीइससे यह स्थान ‘दिन और रात दोनों सम आधुनिक सुविधाओं’ से युक्त यह ‘प्रवेश स्थल श्रद्धालुओं की यात्रा’ को अधिक ‘सुविधाजनक और यादगार’ बनाएगा। इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें ‘आधुनिक शहरी विकास के साथ चित्रकूट की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान’ को भी प्रमुखता दी गई है। “राम में राम” थीम पर आधारित डिजाइन इस बात का ‘प्रतीक’ होगा कि ‘चित्रकूट केवल एक शहर नहीं बल्कि भगवान श्रीराम की तपोभूमि’ है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पीएम मोदी ने कालिंजर किले के शौर्य का किया बखान: बुंदेलखंड के किलों को दी राष्ट्रीय पहचान

City News Uttar Pradesh

खौफनाक मर्डर: छत पर सो रहे युवक की गला काटकर निर्मम हत्या, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

‘मौत’ बन गया ट्रांसफार्मर: करंट की चपेट में आईं तीन सगी बहनें, बिजली विभाग की ‘बलि’ चढ़ी ‘मासूम’

City News Uttar Pradesh Desk

प्रतिष्ठा का दांव हार गई केंद्रीय मंत्री स्मृति: कांग्रेस के किशोरी लाल ने स्मृति से छीनी अमेठी

City News Uttar Pradesh

बुजुर्ग किसान पंहुचा डीएम की चौखट पर : बोला- साहब ! मैं तो जिंदा हूं, लेखपाल ने मृत दिखा दूसरे के नाम लिख दी जमीन

कांग्रेस ने वाल्मीकि जयंती को ‘जनजागरण’ का बनाया पर्व: लोकतंत्र की पुनर्स्थापना का संकल्प

ब्रेकिंग न्यूज़