City News Uttar Pradesh
आयुष्मान बन गया है बांदा में दुर्भाग्यवान : सख्ती बेअसर, ग्राफ डी श्रेणी पर
उत्तर प्रदेश

“गोल्ड” नहीं बन पाया “गोल्ड” : धीमी चाल के चलते हो गया हैं “बोल्ड”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “गोल्ड” नहीं बन पाया “गोल्ड” मंडल में इसकी स्थिति “बोल्ड” की हो गई है। हम खबर में आयुष्मान कार्ड की स्थिति का खुलासा कर रहें हैं, जहां यह योजना “नौ दिन चले अढ़ाई कोस” की स्थिति में है। पात्रों के आधार पर गोल्डन कार्ड जारी होने में भी मंडल फिसड्डी है।

"गोल्ड" नहीं बन पाया "गोल्ड" : धीमी चाल के चलते हो गया हैं "बोल्ड"
“Gold” could not become “Gold”: Due to slow movement, “Bold” has become

अब तक सिर्फ 26.56 फीसदी लोगों के ही गोल्डन कार्ड जारी हो सके हैं। 73.44 फीसदी ऐसे हैं, जिनके अब तक गोल्डन कार्ड नहीं बनें। नतीजे में बगैर गोल्डन कार्ड वाले पात्र पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा से मरहूम हैं। मंडल में गोल्डन कार्ड जारी करने में जिला महोबा पहले पायदान पर है। यहां अब तक 32.74 फीसदी पात्रों के कार्ड बने हैं। दूसरी तरफ बांदा सबसे फिसड्डी है। यहां अब तक सिर्फ 22.67 फीसदी पात्रों के गोल्डेन कार्ड जारी हुए हैं।

"गोल्ड" नहीं बन पाया "गोल्ड" : धीमी चाल के चलते हो गया हैं "बोल्ड"
“Gold” could not become “Gold”: Due to slow movement, “Bold” has become

हालांकि बांदा में पात्रों की संख्या अन्य जिलों की अपेक्षा सबसे ज्यादा है। कार्ड जारी करने में दूसरे नंबर पर हमीरपुर और तीसरे नंबर पर चित्रकूट जिला है। यहां क्रमश: 29.36 और 24.88 फीसदी पात्रों को गोल्डन कार्ड जारी हो चुके हैं। मंडल के चारों जनपदों में कुल पात्र परिवारों की संख्या 5,04,868 है। इनके सदस्यों की कुल संख्या 22,26,070 बताई गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक मंडल में 5,91,306 पात्रों के गोल्डन कार्ड बने हैं। पिछले माह सितंबर में 12,481 पात्रों को गोल्डेन कार्ड जारी किए गए हैं। बड़ी संख्या में गोल्डन कार्ड न बनने से पात्र योजना के लाभ से वंचित हैं।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मनरेगा विवाद ने पकड़ा तूल: गांधी का नाम हटाने पर कांग्रेस का सड़कों पर ‘हल्ला-बोल’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने ‘संयम और सेवा’ का दिया मंत्र: योग करो, निरोग रहो, राष्ट्र सेवा में जुटो

City News Uttar Pradesh

योगी नें चित्रकूट मंडल के जनप्रतिनिधियों से की विकास समीक्षा: सोशल मीडिया पर जोर

City News Uttar Pradesh

मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन में “यूपी का छुड़ा रहा छक्का” : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी

City News Uttar Pradesh

बांदा से ‘कालिंजर औऱ खजुराहो’ तक दबा है सोना ! ‘बुंदेलखंड’ बन सकता है ‘आर्थिक खजाना’ !

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : प्रधानमंत्री आवास योजना: लाभार्थियों के खाते में भेजी गई धनराशि, विधायक व जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने दिए प्रमाण पत्र…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़