28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : बांदा पुलिस ने अपनों का चालान काट की यातायात माह की शुरुआत, बिना हेलमेट पकड़ी गई महिला कांस्टेबल
उत्तर प्रदेश

यूपी : बांदा पुलिस ने तीन पुलिस कर्मियों का चालान काट की यातायात माह की शुरुआत, बिना हेलमेट पकड़ी गई महिला कांस्टेबल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडलायुक्त, डीआइजी और एसपी की मौजूदगी में मंगलवार को यातायात माह की शुरुआत की गई। कहा गया कि यातायात नियमों का पालन करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। खाकी का दायित्व है कि लोग यातायात नियमों का पालन करें। आमजन को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने वाली खाकी खुद कितनी संजीदा है, इसकी बानगी दूसरे दिन सामने आई।

– किसी प्रकार की गुहान नहीं आई काम

तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक कई वर्दीधारी नियमों का उल्लंघन करते मिले। निगरानी में सीओ लगाए गए थे, जिसके चलते सभी को चालान पर्ची पकड़ा दी गई। किसी प्रकार की महकमे का होने या फिर साहब की गुहार काम नहीं आई। डीएसपी ट्रैफिक सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान कई लोगों को बगैर हेलमेट, तीन सवारी आदि में चालान किया गया है। अभी तक इसमें तीन अलग-अलग बाइक पर पुलिस कांस्टेबल भी पकड़े गए हैं। सभी का नियमानुसार चालान किया गया है।

यूपी : बांदा पुलिस ने अपनों का चालान काट की यातायात माह की शुरुआत, बिना हेलमेट पकड़ी गई महिला कांस्टेबल
UP: Banda Police cut the challan of loved ones, the beginning of the traffic month, female constable caught without helmet

– महिला कांस्टेबल ने दी हेलमेट भूलने की दलील

प्रदेश में नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। दूसरे दिन जगह-जगह जांच अभियान चलाया गया। खास यह कि आमजन के साथ ही वह लोग भी शिकंजे में आए, जिनपर यातायात नियमों के पालन की जिम्मेदारी है। इनका भी चालान काट पर्ची पकड़ा दी गई। एक महिला कांस्टेबल ने विभागीय होने, जो दूसरे ने जल्दबाजी में हेलमेट भूलने की दलील दी पर काम नहीं आई।

– 440 वाहनों का किया गया ई-चालान, तीन पुलिस कर्मियों का काटा चालान

ट्रैफिक डीएसपी सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि यातायात नियमों का पालन कराने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता अभियान के साथ ही बिना हेलमेट और तीन सवारी बैठाकर चलने वालों का चालान किया जा रहा है। आज 440 वाहनों का ई-चालान किया गया है। जिसमें तीन पुलिस कांस्टेबल का चालान किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर कुल जुर्माना चार लाख 75, 500 रुपये किया गया।

 

 

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अति चिंतनीय लापरवाही : अमृत वन महोत्सव पर उदासीनता के बादल !

City News Uttar Pradesh

सड़क पर मौत का मंजर: ट्रक से टकराया ऑटो, दो की दर्दनाक मौत, चार की हालत गंभीर

इज्जत के नाम पर बेटी का कत्ल : ऑनर किलिंग में मां-बाप और नाना गिरफ्तार, दर्ज कराया था झूठा मुकदमा

बांदा के यात्रियों की हो गई बल्ले -बल्ले, दिल्ली और कानपुर का सफर हो गया सुहावना

City News Uttar Pradesh

वाह योगी जी वाह : चित्रकूट मंडल के तीन जिलों में बनेंगे मुख्य मंत्री माडल कंपोजिट विद्यालय

City News Uttar Pradesh

बस एक ही सवाल: गोवंश के गुनहगारों को कब मिलेगी सजा, जनता की जुबान पर बस यही बात

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़