- विनोद मिश्रा
बांदा। नगर निकाय चुनाव को लेकर तिंदवारी विकास खंड कार्यालय सभागार में भाजपा की बैठक हुई। समीक्षा कर रूपरेखा बनाई गई। बूथ प्रबंधन पर जोर दिया गया। बुधवार को भाजपा द्वारा आयोजित बूथ अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, वार्ड प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, बी एल ए 2, मतदाता सूची प्रबंधन तथा बूथ प्रबंधन संयोजकों को नगर निकाय चुनाव के जिला संयोजक अखिलेश नाथ दीक्षित ने रूपरेखा समझाई। सभी पदाधिकारियों का वृत्त लिया।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि 7 नवंबर तक प्रत्येक वार्ड में टोलियां बनाकर जनसंपर्क करें। हमें हर हाल में नगर निकाय चुनाव को जीतना है, इसके लिए बूथ प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। कहा कि निकाय चुनाव तैयारियों का प्रथम चरण समाप्त हो गया है, अब दूसरा चरण चल रहा है। तिंदवारी नगर निकाय चुनाव में भगवा परचम फहरा कर आप सभी कार्यकर्ताओं को अपनी उपयोगिता सिद्ध करनी है।

बैठक में मंडल प्रभारी राम प्रसाद सोनी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, तिंदवारी नगर निकाय चुनाव संयोजक रमेश चंद्र पांडेय,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, जिला कार्यसमिति सदस्य चंद्र भूषण सिंह पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री प्रीतम गुप्ता, मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी, सत्येंद्र प्रताप सिंह,नरेंद्र शुक्ला, चंद्रशेखर सिंह पटेल, जगपत सिंह, आलोक मिश्रा, बृजेंद्र पटेल, रामआसरे सिंह, मयंक शर्मा, निमेष मिश्रा, अरुण शुक्ला, पुष्पेंद्र शुक्ला, अलख नारायण मिश्रा, अनिल पटेल, सुशील विश्वकर्मा, गणेश साहू, अरुण सिंह पटेल, रमेश साहू, ताराचंद्र चौरसिया, शिवम द्विवेदी, रोहित शुक्ला, अभिषेक पटेल, श्यामू गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
