28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
कालिंजर दुर्ग बना भाजपा की चुनावी रणनीति का गढ़: 2027 में 'पिछड़ा वर्ग' बनेगा 'किंगमेकर'
उत्तर प्रदेश

कालिंजर दुर्ग बना भाजपा की चुनावी रणनीति का गढ़: 2027 में ‘पिछड़ा वर्ग’ बनेगा ‘किंगमेकर’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। इतिहास के पन्नों में दर्ज कालिंजर दुर्ग रविवार को राजनीति के रंग में ‘रंगा’ नज़र आया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक यहां हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश कुशवाहा व क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद की मौजूदगी में यह सभा भाजपा के लिए 2027 के चुनाव की रणनीति तय करने का मंच बन गई। नेताओं ने एक सुर में दावा किया कि “आज कालिंजर दुर्ग से निकली गूंज आने वाले चुनाव में भाजपा की जीत की गारंटी बनेगी।”

कालिंजर दुर्ग बना भाजपा की चुनावी रणनीति का गढ़: 2027 में 'पिछड़ा वर्ग' बनेगा 'किंगमेकर'

बैठक में कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा, कांग्रेस नहीं चाहती कि मुस्लिमों की जातीय जनगणना हो, जबकि भाजपा ने यह ऐतिहासिक कदम उठाकर समाज को उसका हक दिलाने का काम किया है।” उन्होंने कहा कि कालिंजर दुर्ग अब सिर्फ इतिहास का गढ़ नहीं बल्कि भाजपा के पिछड़ा वर्ग राजनीति का केंद्र बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इसका जिक्र कर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाई।

कालिंजर दुर्ग बना भाजपा की चुनावी रणनीति का गढ़: 2027 में 'पिछड़ा वर्ग' बनेगा 'किंगमेकर'

बैठक में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़े वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की बौछार की है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्टार्टअप-स्वरोजगार योजनाओं से गरीब और पिछड़े वर्गों को सीधा लाभ मिला है। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाओं को धरातल पर उतारने में लगे हैं।

कालिंजर दुर्ग बना भाजपा की चुनावी रणनीति का गढ़: 2027 में 'पिछड़ा वर्ग' बनेगा 'किंगमेकर'

नेताओं ने दावा किया कि छोटे-छोटे समाज अब अपनी नेतृत्व क्षमता तैयार कर रहे हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में यह समाज भाजपा की जीत का रास्ता तय करेंगे। भाजपा नेताओं ने गर्व के साथ कहा आज देश का प्रधानमंत्री पिछड़े वर्ग से है और अब उप राष्ट्रपति भी पिछड़े समाज से बनने जा रहे हैं। वह दिन पूरे देश में पिछड़ा वर्ग का ऐतिहासिक उत्सव होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत नें कहा की कालिंजर दुर्ग के प्रांगण में हुई इस बैठक ने साबित कर दिया कि भाजपा ने अब पिछड़े वर्ग को चुनावी ध्रुवीकरण का केंद्र बना दिया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत, झांसी-प्रयागराज हाईवे पर हुआ हादसा

मंत्री रामकेश बोले : हर वर्ग में हो खुशहाली यही भाजपा सरकार का लक्ष्य

किसान कैसे बने कुबेर : जब योजनायें हो रही ढेर !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की बांदा को बड़ी सौगात: फोरलेन परियोजना से बदल जाएगी नगर की सूरत

City News Uttar Pradesh

स्वामी मौर्या औऱ चेला बृजेश अज्ञानता के शिकार : नहीं समझ पा रहे चौपाई का भावार्थ !

City News Uttar Pradesh

प्रेम प्रसंग में युवक ने दी जान: खुदकुशी से पहले लिखा पांच पन्ने का सुसाइड नोट, पुलिस से की यह विनती

ब्रेकिंग न्यूज़