City News Uttar Pradesh
पुलिस अफसर बताकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश : एक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

पुलिस अफसर बताकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश : एक गिरफ्तार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुलिस अधिकारी बताकर मुकदमों में वादी और प्रतिवादी को झांसा देकर वसूली करने वाले गिरोह का बिसंडा और साइबर सेल ने पर्दाफाश किया है। मुकदमा समाप्त करने का झांसा देकर रुपयों की वसूली करते थे। बिसंडा थाने में एक ऐसा ही मामला आने पर थाना पुलिस और सर्विलांस ने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अफसर बताकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश : एक गिरफ्तार
Extortion gang posing as police officers exposed: one arrested

मामले का खुलासा करते हुए अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के दफ्तरा गांव के मनीष पटेल ने एक अप्रैल को एसपी के यहां शिकायती पत्र देकर बताया कि 31 मार्च की शाम एक पुलिस अधिकारी ने उनके फोन पर कॉल करके कहा कि वह एसपी कार्यालय से बोल रहे हैं। तुम्हारी पत्नी ने तुम्हारे विरुद्ध मुकदमा लिखवाया है। यदि समाप्त कराना हो तो इसी नंबर पर 50 हजार रुपये पेटीएम पर भेज दो। यदि नहीं किया तो तुम्हें जेल जाना पड़ेगा। इस मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस टीम ने मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले की पुलिस सहायता से तरीचर खुर्द के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।

पुलिस अफसर बताकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश : एक गिरफ्तार
Extortion gang posing as police officers exposed: one arrested

पूछताछ में टीकमगढ़ के महेवा चक थाना लेधौरा निवासी मानवेंद्र ने बताया कि उसके गांव महेवा के ज्यादातर लड़के जालसाजी का काम करते हैं। वह यूपी कॉप एप्लीकेशन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के किसी भी थाने में दर्ज एफआईआर की कॉपी निकालकर उसका पूरा मामला समझते है। पुलिस अधिकारी बनकर दूसरे के नाम पर जारी फर्जी नाम पता के सिमकार्ड से मुकदमे के वादी से बात कर कार्रवाई का भय दिखाकर वसूली करते है। मोनू ने बताया कि उसको यह काम गांव के ही राहुल यादव ने सिखाया। 30 प्रतिशत राहुल लेता था। खुलासे के दौरान बिसंडा इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला, एसआई अकरम सिद्दीकी आदि भी टीम शामिल रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उप मुख्य मंत्री केशव मौर्य नें बिसंडा में लगाई चौपाल : 22 करोड़ रुपयों का किया वितरण

City News Uttar Pradesh

बांदा में तैयार होगा हरा सोना, किसान हो जायेगे मालामाल ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा में अद्भुत शिव भगवान की मूर्ति : गले से फूटी जलधारा

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक नें हस्तम गांव में वृध्दा आश्रम के लिये किया भूमि पूजन …

City News Uttar Pradesh

बांदा एसपी अभिनंदन की बड़ी कार्यवाई : एक दरोगा, पांच सिपाही निलंबित …

City News Uttar Pradesh

News- युवक युवती का पेड़ से लटकता मिला शव, इलाके में फैली सनसनी…..

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़