- ब्यूरो रिपोर्ट
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि किसी का भगवान कोई भी हो किंतु हमारा भगवान तो PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) है। भाजपा सरकार PDA विरोधी है। यही PDA ही NDA को हराएगा। सपा मुखिया ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I गठबंधन की चर्चा करते हुए विधायकों व पूर्व विधायकों से कहा कि कई बार बड़ी लड़ाई के लिए कुर्बानियां देनी पड़ती हैं। गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने के लिए सभी को पूरी ताकत से जुटना होगा।

सपा प्रदेश मुख्यालय में विधायकों, पूर्व विधायकों व 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की बैठक में अखिलेश ने लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। सभी ने अपने-अपने क्षेत्र के लोकसभा चुनाव के दावेदारों के नाम और चुनाव को लेकर अपने सुझाव बंद लिफाफे में दिए। उन्होंने अपने साथियों से कहा कि जितना वोट उन्हें पहले मिला था उससे ज्यादा वोट इस बार सपा व गठबंधन के प्रत्याशियों को दिलाएं। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होगा।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा लगातार इस बात का प्रचार कर रही है कि विकसित भारत बनेगा, क्या विकसित भारत किसानों के बिना आय बढ़े हो जाएगा? देश की अर्थव्यवस्था तभी बेहतर होगी जब किसान और गरीब खुशहाल होगा। समाजवादियों को जब मौका मिलेगा तो देश व प्रदेश के नौजवानों को सम्मान का रोजगार दिलाएंगे। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में जो एमओयू हुए थे क्या वो जमीन पर आ रहे हैं, क्या इंसेंटिव देने के लिए बजट में व्यवस्था की गई थी ? समाजवादियों को खुशी तभी होगी जब गरीब के बेटे को नौकरी मिलेगी। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव भी उपस्थित थे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
