26.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बुन्देलखंड का किसान जूझ रहा समस्याओं से – बुंदेला …

 

– मदद कर रही सरकार, खेती में पैदा करें रोजगार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने कालींजर बहादुरपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पानी, जवानी, किसानी संवाद यात्रा के दौरान आमजन की समस्याओं को सुना। कहा कि बुन्देलखंड का किसान समस्याओं से जूझ रहा है। न खेत को पानी है न पेट को।हालत यह है कि नेता चुनाव के समय अवतरित होते है और चुनाव खत्म होते ही अंतर्ध्यान हो जाते है। नेता छलिया की तरह छलते हैं। दावा किया कि हम बुंदेलखंड के उन गांवों में जाकर लोगों की समस्या को सुन रहे हैं जहां नेता चुनाव के समय ही आते हैं। उनकी समस्याओं का निदान कराने का प्रयास कराना ही मकसद है। सरकार हर स्तर पर मदद कर रही है। आप खेती में ही रोजगार पैदा करें।


बहादुर में चौपाल लगाकर राजा बुंदेला ने कहा कि बुंदेलखंड का किसान समस्याओं से जूझ रहा है। युवाओं से कहा कि रोजगार के लिए बाहर जाने से अच्छा है कि अपनी जमीन पर खेती करो। सरकार अब हर प्रकार से सहयोग कर रही है। सभी ग्राम पंचायतों में अस्थाई गोशालाओं की व्यवस्था की जा रही है । समस्याएं गिनाते हुए लोगों ने खेती की सिचाई के लिए ट्यूबवेल की मांग की। कहा कि अन्ना प्रथा रोकने के मुकम्मल इंतजाम किए जाएं। इस पर उन्होंने ने कहा कि जिलाधिकारी से इस विषय में बात करेंगे। राजेश सिंह, ददू यादव, उमेश त्रिवेदी, नीलांशू, शिवपाल यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा कार्यशाला : भाजपा के अमृत कोष की हुई व्याख्या

बालू भरे ओवरलोड ट्रकों की नंबर प्लेटों में फर्जीवाड़ा: दो ट्रक पकड़े गये

City News Uttar Pradesh

ड्रोन कैमरे की निगरानी में बकरीद की हुई नमाज : मुल्क की खुशहाली के लिये मांगी दुआ

बांदा : पन्ना टाइगर पार्क में बाघिन की मौत के बाद चार शावक लापता, खोजबीन में जुटे हैं अफसर …

बकरी चराने घर से निकली 14 वर्षीय नाबालिक युवती से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

बकरी विवाद बन गया क्या हत्या का कारण : पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी कर रही जांच

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़