25.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम आनन्द निर्माण कार्यौ की धीमी गति पर खफा, लगाई फटकार …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा : जिलाधिकारी आनन्द सिंह नें गुरुवार को पचास लाख से ऊपर के निर्माण व परियोजनाओं की समीक्षा की।इस दौरान कार्य की प्रगति जिन कार्यदाई संस्थाओं की धीमी पाई, उन्हें फटकार लगाई, कार्य को गति देनें के कड़े निर्देश दिये। डीएम को बताया गया कि जिले में 73 परियोजनाएं स्वीकृत हैं, जिसमें 12 पूरी हो चुकी हैं और आठ हस्तांतरित हो चुकी हैं।


कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने बताया कि कुल परियोजनाओं की स्वीकृत लागत 306313.29 रुपये है। जिसमें अवमुक्त धनराशि 281641.49 लाख के सापेक्ष 44204.41 लाख व्यय किए जा चुके हैं। यूपीपीसीएल यूनिट-13 की तरफ से बताया गया कि अतर्रा व नरैनी में अग्निशमन केंद्र में भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। अतर्रा में स्वीकृत लागत 858.36 लाख के सापेक्ष 2100 लाख अवमुक्त हुए हैं। जिसमें 170 लाख रुपये व्यय हो चुके हैं। भौतिक प्रगति 20 फीसद, जबकि नरैनी में कार्य की प्रगति 25 फीसद है। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कार्य की प्रगति कम होने पर नाराजगी जताते परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिए कि तेज गति से गुणवत्ता पूर्ण काम कराया जाए।


उन्होंने कहा कि जो भी परियोजनाएं हस्तांतरित की जा रही हैं, संबंधित विभाग कमेटी गठित कर सत्यापन जरूर कराए। प्रथम किस्त का उपभोग प्रमाण पत्र एवं द्वितीय किस्त का मांग पत्र शासन को शीघ्र भेजने के निर्देश दिए।


जिला अस्पताल में बनाए जा रहे तीन सौ शैय्या के संयुक्त चिकित्सालय का काम धीमी गति से चलने पर नाराजगी जताते हुए उप्र. राजकीय निर्माण निगम को निर्देश दिए कि मैन पावर बढ़ाकर काम में तेजी लाई जाए। सीडीओ हरिश्चन्द्र वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एसके बघेल, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डीआइओएस व बीएसए समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

इंटरनेट मीडिया से की दोस्ती, फिर बुला लिया मिलने, युवती की वीडियो बना वायरल करने की धमकी देकर कर रहा ब्लैकमेल !

Banda : गैर इरादतन हत्या:भाई को सात वर्ष की सजा साथ में जुर्माना…

City News Uttar Pradesh

एक सप्ताह के नवजात शिशु को पिता ने पानी भरी नाली में दफनाया, पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने पिता को पकड़ा, हत्या के शक में पुलिस कर रही पूछताछ

मनरेगा की “सत्यनारायण कथा” जिले में नहीं चल पा रही सत्य पर : सरकारी मंशा ढेर !

यूपी : सीएम योगी के निर्देश, छापामारी कर जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी लगाए रोक, आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर और रासुका लगाकर की जाए सख्त कार्रवाई …

डीएम आनंद तीसरी लहर से एलर्ट : जिले को पहनाया सुरक्षा कवच …

ब्रेकिंग न्यूज़