City News Uttar Pradesh
बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए महिला अस्पताल के कर्मचारी हुए सम्मानित
उत्तर प्रदेश

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए महिला अस्पताल के कर्मचारी हुए सम्मानित …

 

– जिला महिला अस्पताल को मिला कायाल्कप अवार्ड
– राज्य स्तरीय टीम के असेसमेंट में मिले थे 79.3 फीसदी अंक
– डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया सम्मानित

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कायाकल्प अवार्ड योजना में स्थान पाने के लिए जिला महिला अस्पताल के कर्मचारियों ने दिन-रात पूरे मनोयोग से कार्य किया। नतीजा रहा कि महिला अस्पताल को 79.3 प्रतिशत अंक हासिल हुए। प्रदेश स्तर पर इसे कायाकल्प अवार्ड से सम्मानित किया गया। अब भी अस्पताल में बेहतर व्यवस्थाओं का संचालन हो रहा है। इसी के चलते बुधवार को अस्पताल प्रशासन ने इन कर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सभी कर्मियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर उनका सम्मान किया गया और आभार जताया गया।


अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार के लिए शासन स्तर से कायाकल्प अवार्ड योजना का संचालन किया जा रहा है। वर्ष 2020-21 में शासन की टीम द्वारा जिला अस्पताल का सर्वे किया गया था। विभिन्न प्वाइंट पर अस्पताल की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का मिलान किया गया था। घोषणा हुई तो अस्पताल को भी बेहतर पाया गया। जिला महिला अस्पताल को पिछले साल के मुकाबले ज्यादा अंक हासिल हुए। शासन ने बतौर पुरस्कार जिला अस्पताल को तीन लाख रुपये की धनराशि प्रदान की। अस्पताल प्रशासन ने इस बेहतर व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने वालों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया।

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए महिला अस्पताल के कर्मचारी हुए सम्मानित
अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. आरबी गौतम ने कहा कि यह तभी संभव हुआ है, जब सभी स्वास्थ्यकर्मी एकजुट होकर पूरे लगन के साथ अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा जरूरतमंद रोगियों को सही इलाज व परामर्श देने में सकारात्मक भूमिका दिखी है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पीएचसी, सीएचसी व जिला अस्पताल के बेहतर रख रखाव, हेल्थ एंड सैनिटेशन, मरीजों से बेहतर व सहयोगी व्यवहार आदि मानक का उत्तम दर्जा प्राप्त करने वाले संस्थान को हर साल कायाकल्प अवार्ड दिया जाता है।

उन्होंने अस्पताल में तैनात डाक्टर, नर्स, एएनएम सहित स्टाफ को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। क्वालिटी एश्यारेंस की मंडलीय सलाहकार डा. तरन्नुम सिद्दीकी ने कहा कि राज्य स्तरीय टीमों ने कई बार यहां आकर निर्धारित मानकों को परखा था।

अस्पताल के भीतर व परिसर की साफ-सफाई, मरीजों की मिलने वाली सुविधाएं, टीकाकरण के सभी रजिस्टर की अद्यतन जांच के अलावा संस्थागत प्रसव कार्य को जांच में टीम ने बेहतर पाया था।। इसके साथ ही मरीजों की बैठने व रहने की व्यवस्था टीम के द्वारा जांच में सही पायी गयी थी। पिछले साल असेसमेंट में जनपद को 76.7 फीसदी अंक प्राप्त हुए थे, जबकि इस साल 79.3 प्रतिशत अंक हालिस हुए हैं। इस अवसर पर सीएमएस डा. एसएन मिश्रा व डा. सुनीता सिंह, जिला सलाहकार क्वालिटी एश्योरेंस सत्येंद्र कुमार, अस्पताल प्रबंधक डा. प्रमोद, डा. चारू गौतम, हेमंत कुमार, जावेद खान सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बोली : महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं रानी लक्ष्मीबाई

City News Uttar Pradesh

पौध रोपण में जियो टैगिंग को दिखाया ठेंगा: सख्त निर्देश हुये दरकिनार !

City News Uttar Pradesh

Banda : बिजली विभाग में गजब, गुम हो गई यादाश्त ! बन गया भुलक्कड़ ! …

City News Uttar Pradesh

डीएम व अधिकारियों का एक साथ निरीक्षण : देश के प्रधानमंत्री व अपने तहसील का नाम नहीं बता सके विद्यालयों के छात्र, पाठन की स्थिति बेहद खराब मिलने पर जिलाधिकारी हुए नाराज

डीएम दुर्गा शक्ति के पति आईएएस अभिषेक सिंह ने फिर जताई नौकरी की इच्छा: योगी सरकार का इनकार !

Banda : दम्पति के शव, हत्या क्यों, रहस्य गहराया ! …

ब्रेकिंग न्यूज़