- विनोद मिश्रा
बांदा। चित्रकूट मंडल की ग्राम पंचायतें प्लास्टिक मुक्त होंगी। प्लास्टिक बैंक बनेंगे औऱ यह कमाई भी करायेंगे। इसके लिये पहल शुरू कर दी गई है। पहले चरण में मंडल की 248 ग्राम पंचायतों का चयन हुआ है। यह मॉडल के रूप में पेश होंगे। इन ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक बैंक (मिनी कूड़ाघर) रखे जाएंगे।

स्वच्छ भारत मिशन का यह तीसरा चरण है। सरकार ने स्वच्छ शौचालयों के बाद अब ग्राम पंचायतों में कूड़ा प्रबंधन पर काम शुरू कर दिया है। इसी के तहत ग्रामीणों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।वहीं, प्लास्टिक से संबंधित वस्तु को जगह-जगह न फेंकने और नाली में न डालने को भी प्रेरित किया जाएगा।

शासन के निर्देश पर मंडल के चारों जिलों की 1403 ग्राम पंचायतों में गलियों और चौराहों पर रखने के लिए प्लास्टिक बैंक बनेंगे। इसमें सिर्फ प्लास्टिक से संबंधित वस्तुएं फेंकी जाएगी। इनकी बिक्री कर ग्राम पंचायतें इससे होने वाली आय स्वच्छता पर खर्च करेंगी।ग्राम पंचायतों में रखे जाने वाले प्लास्टिक बैंक एक तरह से मिनी कूड़ाघर होंगे। जालीदार प्लास्टिक बैंक छह फुट लंबा व दो मीटर चौड़ा होगा। इसकी वास्तविक कीमत करीब 10 से 12 हजार रुपये बताई गई है।

मंडल की चयनित मॉडल ग्राम पंचायतों में बांदा मे 46972, चित्रकूट 33162, हमीरपुर 33062, महोबा में 272 52 हैं। प्लास्टिक बैंक में एकत्र होने वाले प्लास्टिक को रोजाना सफाई कर्मचारी एकत्र करेगा। बड़ी संख्या में प्लास्टिक के एकत्र होने पर ग्राम पंचायत उसे बेचकर आय अर्जित करेंगी। गांव में किसी को भी खुले में कूड़ा नहीं डालने दिया जाएगा। नियमित सफाई होंगी।
जिला पंचायत राज अधिकारी अजय आनंद इस योजना से आनंदित भाव में बताते है की हर ग्राम पंचायत में प्लास्टिक बैंक रखने की योजना है, लेकिन पहले चयनित मॉडल ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक बैंक रखे जाएंगे। इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
