31.8 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक विशंभर नें 'लोकतंत्र के भगवान' की किया पूजा: बताया 'सपा' ही उनकी सबसे 'बड़ी पुजारी'
उत्तर प्रदेश

विधायक विशंभर नें ‘लोकतंत्र के भगवान’ की किया पूजा: बताया ‘सपा’ ही उनकी सबसे ‘बड़ी पुजारी’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बबेरू कस्बे का अंबेडकर पार्क शनिवार को समाजवादी विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों का केंद्र बन गया। सपा के तेजतर्रार विधायक विशंभर सिंह यादव स्वयं पहुंचे,प्रतिमा के सामने नतमस्तक हुए, पूजा-अर्चना की और माल्यार्पण कर कहा “हमारे लिए बाबा साहब किसी भगवान से कम नहीं। उन्होंने हमें वोट का अधिकार देकर जनता को इस मुल्क का मालिक बनाया।”

विधायक विशंभर नें 'लोकतंत्र के भगवान' की किया पूजा: बताया 'सपा' ही उनकी सबसे 'बड़ी पुजारी'

विधायक विशंभर के इस वक्तव्य ने पार्क में मौजूद कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। ‘जय भीम’ और ‘सपा ज़िंदाबाद’ के नारे गूंजते रहे। विधायक यादव ने कहा कि बाबा साहब का संघर्ष केवल एक समाज के लिए नहीं था,बल्कि पूरे भारत की आत्मा को समानता और न्याय से सजाने का मिशन था। आज जो संविधान हमारी रक्षा करता है, वह बाबा साहब की महान दृष्टि का प्रतिरूप है।

विधायक विशम्भर का हमला: ओवर लोडिंग के आगे प्रशासन नतमस्तक, सड़कों पर मौत !

विधायक विशंभर सिंह यादव बोले “आज अगर हम वोट डालकर अपने प्रतिनिधि चुनते हैं, यदि हम अपने अधिकार मांगते हैं, तो यह सब बाबा साहब की देन है। उन्होंने ही हमें नागरिक नहीं मालिक बनाया है ! विधायक विशंभर ने साफ कहा, हम बाबा साहब के बताए रास्ते पर ही राजनीति करते हैं।

विधायक विशंभर नें 'लोकतंत्र के भगवान' की किया पूजा: बताया 'सपा' ही उनकी सबसे 'बड़ी पुजारी'

जब तक समाज में असमानता, भेदभाव है,तब तक हम बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाते रहेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छेदीलाल गुप्ता, पुत्तन सिंह, अखिलेश पाल, किशनपाल, इंद्रपाल, ज्ञान सिंह, दयाराम वर्मा, अभिषेक वर्मा, अमन वर्मा, रमेश वर्मा, सुमित, अतुल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा बन गया ‘तंदूर’: आसमान से बरस रही आग, तड़प रही ज़िंदगी !

Banda – सभासद के भाई का शव नाली में मिला, हत्या की आशंका !

City News Uttar Pradesh

News : ऑपरेशन थियेटर में मिली टेक्निशियन की लाश, मोबाइल पर मंगेतर की थी 30 कॉल, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी …

City News Uttar Pradesh

बांदा शहर में ‘झाडू’ की जगह चलेगी टेक्नॉलजी: मशीनों से ‘शहर होगा स्वच्छ’

City News Uttar Pradesh

दिलोजान से कराया काम : भुगतान पर दिखाया “ठेंगा” तो बन गये “बेगाने” !

Banda : आयुक्त ने कहा, उत्पादों के निर्यात से बढ़ेगी किसानों की आमदनी…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़