24.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
ठंड का प्रहार: बर्फीली हवाओं ने 'रुतबा' जमाया, सूर्य ढलते ही 'तापमान' धड़ाम
उत्तर प्रदेश

ठंड का प्रहार: बर्फीली हवाओं ने ‘रुतबा’ जमाया, सूर्य ढलते ही ‘तापमान’ धड़ाम

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। पहाड़ों की ओर से आने वाली चुभन भरी हवाओं ने जिले में ठंड की दस्तक को तेज कर दिया है। शुक्रवार और शनिवार की रात लोग कंपा उठे, जब न्यूनतम तापमान फिसलकर 8.2 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। यह सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। दिन का पारा भी 25.2 डिग्री पर थम गया, जो सामान्य से लगभग 2 सेल्सियस नीचे है।

ठंड का प्रहार: बर्फीली हवाओं ने 'रुतबा' जमाया, सूर्य ढलते ही 'तापमान' धड़ाम

एक ओर धूप दिन में राहत देती है, तो दूसरी ओर सूर्यास्त के बाद गलन की लपटें बढ़ती जा रही हैं। हालात ऐसे कि शहर की गलियों में रात ढलते ही सन्नाटा और बच्चे-बुजुर्गों में सिहरन साफ महसूस हो रही है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिनेश साहा बताते हैं कि 3 से 9 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाएं अगले कुछ दिनों तक जिले में इसी तरह दस्तक देती रहेंगी।

ठंड का प्रहार: बर्फीली हवाओं ने 'रुतबा' जमाया, सूर्य ढलते ही 'तापमान' धड़ाम

उनका कहना है दिन की धूप थोड़ी राहत दे सकती है, लेकिन शाम ढलते ही तापमान अचानक गिरने से गलन और तेज होगी। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और तेज शीतलहर का असर धीरे-धीरे मैदानी इलाकों की ओर पहुंच रहा है। हालांकि बांदा में अभी शीतलहर की स्थिति नहीं है, लेकिन “रात के तापमान में गिरावट लगातार बनी रहेगी और गलन बढ़ती जाएगी”।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh-*.369

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तीन नए अधिनियमों को लागू होने से न्याय हो जायेगा आसान, जज नें की चर्चा

भारत रत्न का एलान: बसपा सुप्रीमों मायावती ने बोली-दलितों की हुई है उपेक्षा, कांशीराम को भी सरकार करे सम्मानित

City News Uttar Pradesh

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर बोला हमला : सर्व सेवा संघ भवन को गिराने का आदेश, महात्मा गांधी की विरासत पर हमला

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती बासू बोली : चुनावी संकल्प पत्र को पूरा करने को वह कटिबद्ध

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता वॉकिंग ड्रेस में: नाला युद्धगति को दिया अल्टीमेटम

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद ने 1650 करोड़ की जल परियोजना का किया भूमि पूजन …

ब्रेकिंग न्यूज़