City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश ने वीर बालकों के "साहस और बलिदान" को किया सलाम: छात्रों ने जीते पुरस्कार
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश ने वीर बालकों के “साहस और बलिदान” को किया सलाम: छात्रों ने जीते पुरस्कार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वीर बाल दिवस पर “प्रेरणादायक कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद रहे, जिनका स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में गुरुद्वारा कमेटी के प्रबंधक अमर भगत और पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने वीर बाल दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मंत्री रामकेश ने वीर बालकों के "साहस और बलिदान" को किया सलाम: छात्रों ने जीते पुरस्कार

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में वीर बालकों के संघर्ष और बलिदान के प्रति जागरूकता पैदा करना था। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने अपने संबोधन में वीर बालकों के योगदान और उनके साहस को सराहा। उन्होंने कहा, “हमारे युवा समाज को प्रेरणा मिलती है इन वीर बालकों से, जिनकी वीरता ने भारतीय संस्कृति को नया आयाम दिया है।”

मंत्री रामकेश ने वीर बालकों के "साहस और बलिदान" को किया सलाम: छात्रों ने जीते पुरस्कार

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्रों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र ध्यान चंद्र और छात्रा प्रतिमा अग्निहोत्री ने इन प्रतियोगिताओं में अव्‍वल स्थान हासिल किया और पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यालय के अन्य छात्रों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल, उप प्रधानाचार्य अवधेश, और विद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों को अपने देश के वीर सपूतों के बारे में जानने और उनका अनुसरण करने की प्रेरणा दी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

घर में घुसकर गोली मारकर हत्या: खौफनाक कांड से फैली दहशत, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद : कुपोषित बच्चों व टीबी मरीजों पर रहेगा फोकस, मरीजों की तलाश को शुरू हुई घर-घर दस्तक…

Weather News : यूपी में मौसम ने बदला तेवर, अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी व लू की चेतावनी, तपिश से नहीं मिलेगी राहत

City News Uttar Pradesh

भाजपा की मंडल बैठक : जिला प्रभारी साहू एवं सुनील पटेल नें मिशन 24 का भरा उत्त्साह

मेडिकल कालेज में चिकित्सा का कमाल : विकलांग प्रमाणपत्र को आया युवक हो गया सकलांग

Banda : डीएम आनन्द का प्रहार, दो खदानों के पट्टाधारकों पर 14 करोड़ की आरसी जारी, किया ब्लैक लिस्टेड…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़