25.3 C
Lucknow
October 9, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में सपा जिलाध्यक्ष के 'सिर पर कांटों' का 'ताज': संगठन को 'ताकत' देना बड़ी चुनौती !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

बांदा में सपा जिलाध्यक्ष के ‘सिर पर कांटों’ का ‘ताज’: संगठन को ‘ताकत’ देना बड़ी चुनौती !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधानसभा चुनाव में अब “पांच महीने ही बचे” हैं और ऐसे “नाजुक वक्त” पर समाजवादी पार्टी ने उमेश यादव को जिलाध्यक्ष बनाकर “बड़ा दांव” तो खेला है, लेकिन यह “ताजपोशी फूलों की सेज नहीं कांटों का ताज” है।बांदा में सपा जिलाध्यक्ष के 'सिर पर कांटों' का 'ताज': संगठन को 'ताकत' देना बड़ी चुनौती !जिले में सपा संगठन की “हालत” किसी से “छिपी” नहीं है। “पार्टी कई खेमों में बंटी” है। बड़े नेता “एक-दूसरे की टांग खिंचाई” में लगे हैं। “कोई तीर घाट देख रहा है, तो कोई मीर घाट”। आपसी कटुता और वर्चस्व की लड़ाई इस कदर “हावी” है कि एक मंच पर सबको लाना “तराजू पर मेंढक” तौलने जैसा है। यही वजह है कि “जमीन पर कार्यकर्ता भी बिखरा” हुआ है।बांदा में सपा जिलाध्यक्ष के 'सिर पर कांटों' का 'ताज': संगठन को 'ताकत' देना बड़ी चुनौती !आलाकमान ने साफ कर दिया है कि “चुनाव पीडीए के भरोसे ही लड़ा” जाएगा। पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक को “बूथ स्तर तक जोड़ना” है। लेकिन हकीकत यह है कि बांदा की चारों विधानसभाओं में बबेरू को छोड़ दें तो “सदर बांदा, तिंदवारी औऱ नरैनी में बूथ कमेटियां कागजों” पर हैं। कहीं अध्यक्ष नहीं तो कहीं कार्यकर्ता नहीं। ऐसे में “पीडीए का नारा जमीन पर उतरेगा कैसे ? यह सबसे बड़ा विचारणीय मुद्दा” है।बांदा में सपा को मिला 'नया सारथी': उमेश यादव बने जिलाध्यक्ष, संगठन में आएगी नई जानराजनीतिक जानकारों की मानें तो उमेश यादव के पास समय बहुत कम और चुनौतियां बहुत ज्यादा हैं। उन्हें पहले अपने ही दिग्गजों को साधना होगा, फिर बूथ तक संगठन खड़ा करना होगा। अगर वह “पांच महीने में यह करिश्मा” कर दिखाते हैं तो सपा मुकाबले में आ जाएगी, वरना “कांटों भरा यह ताज चुनाव में पार्टी के लिए भारी पड़” सकता है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट: पार्टी में गया था परिवार, अकेला पाकर युवती ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर मौत को लगाया गले

City News Uttar Pradesh

बांदा में मयंक का ‘सियासी भूचाल’: साइकिल पर हुये सवार, भारी पड़ सकती है ‘सवर्णों’ की नाराजगी !

City News Uttar Pradesh Desk

मासूम का अपहरण : एसपी अभिनंदन के निर्देश पर छह टीमों का गठन, पुलिस कर रही तलाश …

City News Uttar Pradesh

भाजपा का चार फरवरी से शुरू होगा गांव चलो अभियान : 24 घंटे प्रवास करेंगे कार्यकर्ता

City News Uttar Pradesh

अपराधियों पर ‘पैनी नजर’: लूट-छिनैती रोकने को पुलिस सख्त, बैंक-एटीएम पर ‘बढ़ी गश्त’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश विधानसभा में बोले “गगरी न फूटे खसम मर जाये” कहावत होगी समाप्त !

ब्रेकिंग न्यूज़