
- विनोद मिश्रा
बांदा। श्रावण मास शुरू होने से पहले विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने जिला प्रशासन को सीधी चेतावनी दे दी है। दोनों संगठनों ने साफ किया है कि मंदिर मार्गों पर खुली मांस-मुर्गे की दुकानों से हिन्दू भावनाएं आहत हो रही हैं और यदि प्रशासन ने इन्हें बंद कराने का ठोस फैसला नहीं लिया, तो संगठन स्वयं कार्रवाई करने को बाध्य होंगे। गुरुवार को विहिप जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि 11 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास में श्रद्धालु मंदिरों व शिवालयों में विशेष पूजन व जलाभिषेक करते हैं, लेकिन मंदिर मार्गों पर स्थित मांस की दुकानों से निकलने वाली हड्डियाँ, पंख और अपवित्र सामग्री जानबूझकर फेंकी जाती हैं, जिससे आस्था को ठेस पहुंचती है और माहौल तनावपूर्ण बनता है। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यदि सावन महीने के दौरान मंदिर मार्गों की मांस दुकानों को प्रतिबंधित नहीं किया गया, तो विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल अपने स्तर से कार्यवाही करेगा।
इस चेतावनी ने प्रशासनिक हलकों में खलबली मचा दी है। विहिप ने जिन स्थानों को विशेष रूप से बंद कराए जाने की मांग की है, उनमें हाथी खाना काली देवी मंदिर के पीछे, हनुमान मंदिर के पास पद्माकर चौराहा, संकट मोचन मंदिर के सामने पेट्रोल पंप के आसपास, मर्दन नाका रोड, खाईंपार चौकी तिराहा, चमरौड़ी चौराहा और इंद्रा नगर गेट के बाहर शामिल हैं। इन स्थानों पर मांस की दुकानों से संबंधित शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
