23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में 'बाढ़' का खतरा: केन और यमुना उफान पर, 32 गांवों में 'खतरे की घंटी'
उत्तर प्रदेश

बांदा में ‘बाढ़’ का खतरा: केन और यमुना उफान पर, 32 गांवों में ‘खतरे की घंटी’

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले पर एक बार फिर बाढ़ की भयावह छाया मंडराने लगी है। केन और यमुना नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश की घाटियों में पिछले 24 घंटे से जारी झमाझम बारिश ने गंगऊ और बरियारपुर जैसे प्रमुख बांधों को लबालब भर दिया है। अब यही बांध, बाढ़ के संकट की वजह बनते जा रहे हैं।

बांदा में 'बाढ़' का खतरा: केन और यमुना उफान पर, 32 गांवों में 'खतरे की घंटी'

केन नदी में एक साथ 96 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से उसका रौद्र रूप दिखने लगा है। केंद्रीय जल आयोग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, केन का जलस्तर 35 से 40 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में नदी दो मीटर तक ऊपर चढ़ गई है। मंगलवार को इसका जलस्तर 98.45 मीटर पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान से फिलहाल पांच मीटर नीचे है, लेकिन हालात गंभीर होते जा रहे हैं।

बांदा में 'बाढ़' का खतरा: केन और यमुना उफान पर, 32 गांवों में 'खतरे की घंटी'

एडीएम राजेश कुमार ने चेतावनी दी है कि यदि जलस्तर इसी गति से बढ़ता रहा, तो शाम होते-होते नदी का पानी बस्तियों में घुसना शुरू कर देगा। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से बाढ़ अलर्ट जारी करते हुए केन नदी किनारे बसे 32 गांवों को सतर्क कर दिया है। सभी बाढ़ राहत चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है और ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे सुरक्षित स्थानों की ओर रुख करें।

बांदा में 'बाढ़' का खतरा: केन और यमुना उफान पर, 32 गांवों में 'खतरे की घंटी'

गंगऊ बांध से 96 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है, बरियारपुर बांध से 78 हजार क्यूसेक पानी केन नदी में गिर रहा है, दोनों बांधों के क्रस्टवाल उफान पर हैं और केन का बहाव बेतहाशा तेज़ हो चुका है। जिले के कृषि क्षेत्रों पर भी बाढ़ की मार पड़ने लगी है। हजारों एकड़ में खड़ी खरीफ फसलें जलमग्न होने के कगार पर हैं। खासतौर पर धान, उड़द और तिलहन जैसी फसलों को नुकसान का खतरा गहरा गया है। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। नावों और राहत सामग्री के साथ टीमों को संवेदनशील इलाकों में रवाना किया गया है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कवायद भी शुरू हो चुकी है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा से गुजरने वाली यात्री ट्रेनें हुई दुर्गंधमुक्त : शौचालयों में लगाया वेंचुरी उपकरण

City News Uttar Pradesh

सीएचसी नरैनी अधीक्षक विपिन शर्मा नें टीकाकरण का किया निरीक्षण: दी सख्त हिदायतें

बांदा में बन रहें हैं ‘फर्जी’ शस्त्र लाइसेंस : हुआ चौंकाने वाला खुलासा !

City News Uttar Pradesh

प्रभारी मंत्री को औचक निरीक्षण में मिलीं खामियां, लिपिक के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

बाहुबली अतीक अहमद के परिवार का बसपा से कटा टिकट, अब सीट से ब्राह्मण प्रत्याशी को लड़ाए जाने की अटकलें

डीएम आनंद और एसपी अभिनंदन ने किया कारागार का निरीक्षण : मची भारी हड़कंप, मिली फौरी खामियां !  …

ब्रेकिंग न्यूज़