28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रभारी मंत्री को औचक निरीक्षण में मिलीं खामियां, लिपिक के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश

प्रभारी मंत्री को औचक निरीक्षण में मिलीं खामियां, लिपिक के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

  • विनोद मिश्रा

बांदा । मंडल के प्रभारी मंत्री दोपहर अचानक अतर्रा राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल व सीएचसी पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई खामियां मिलीं।

प्रभारी मंत्री को औचक निरीक्षण में मिलीं खामियां, लिपिक के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश
In-charge minister found flaws in surprise inspection, instructed to take action against clerk

मत्स्य पालन व मंडल के प्रभारी मंत्री संजय निषाद ने करीब 11 बजे राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर, ओपीडी कक्ष समेत परिसर में चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी। अस्पताल परिसर में बने पिंक शौचालय में ताला बंद देख जेएमओ डा.महेंद्र को फटकार लगाई।

प्रभारी मंत्री को औचक निरीक्षण में मिलीं खामियां, लिपिक के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश
In-charge minister found flaws in surprise inspection, instructed to take action against clerk

जेएमओ ने पिंक शौचालय की चाबी पालिका के पास होने की बात कही। इस पर एसडीएम को तत्काल चाबी मंगाने के निर्देश दिए। पालिका कर्मचारियों को प्रतिदिन साफ सफाई करने के निर्देश दिए।प्रभारी मंत्री इसके बाद नरैनी रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

प्रभारी मंत्री को औचक निरीक्षण में मिलीं खामियां, लिपिक के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश
In-charge minister found flaws in surprise inspection, instructed to take action against clerk

उन्होंने फार्मासिस्ट कक्ष, दंत विभाग, प्रसव कक्ष, टीकाकरण कक्ष, डाट्स यूनिट, आयुष्मान कक्ष, और मरहम पट्टी कक्ष को देखा। मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। सीएचसी में मरहम पट्टी कक्ष के बाथरूम व परिसर में गंदगी मिली। इस पर एसडीएम लाल सिंह यादव व चिकित्साधिकारी डा.अजय विश्वकर्मा को फटकार लगाई। साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। सीएचसी कार्यालय बंद होने पर लेखा लिपिक रूपचंद्र चौहान के विरुद्ध चिकित्साधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिये ।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसानों की ‘तबाही’ पर कांग्रेस का हल्ला बोल: बांदा को ‘आपदा ग्रस्त’ घोषित करने की मांग

City News Uttar Pradesh

केन और यमुना का जल स्तर बढ़ा : जलशक्ति मंत्री रामकेश नें राहत कार्यों के लिये किया एलर्ट

City News Uttar Pradesh

डेंगू के रोकथाम के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, बोले-स्वास्थ व्यवस्था के प्रति सरकार उदासीन

City News Uttar Pradesh

महिला जज का शव फंदे से लटका मिला: 24 साल की उम्र में ज्योत्सना बनी थीं सिविल जज, अब चार साल बाद मौत

City News Uttar Pradesh

हवा बनी जहर: बांदा की फिज़ा में अब बारूद और धुएं का असर, सांस लेना हुआ मुश्किल !

City News Uttar Pradesh

यूपी : योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों को आवंटित हुआ सरकारी आवास, पढ़िए – कौन बंगला बना किस मंत्री का आशियाना

ब्रेकिंग न्यूज़