City News Uttar Pradesh
आयुक्त दिनेश सिंह का अल्टीमेटम : मुख्य मार्गों से पांच दिन में हटाए जाएं स्पीड ब्रेकर
उत्तर प्रदेश

आयुक्त दिनेश सिंह का अधिकारियों को अल्टीमेटम : मुख्य मार्गों से पांच दिन में हटाए जाएं स्पीड ब्रेकर

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को चारों जिलों में मुख्य मार्गों पर बने स्पीड ब्रेकर हटाने को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि इनसे गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों आदि को दिक्कतें होती हैं। ऐसे ब्रेकरों को चिह्नित कर तत्काल हटवाएं। साथ ही उन्होंने 16 जून तक इसका प्रमाण भी मांगा है। हादसे रोकने के लिए उन्होंने साइन बोर्ड भी लगवाने के निर्देश दिए हैं।

आयुक्त दिनेश सिंह का अल्टीमेटम : मुख्य मार्गों से पांच दिन में हटाए जाएं स्पीड ब्रेकर
Ultimatum of Commissioner Dinesh Singh: Speed ​​breakers should be removed from the main routes in five days

मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने जारी पत्र में मुख्यमंत्री के निर्देशों का हवाला दिया है। उन्होंने कहा है कि शासन से स्पष्ट निर्देश हैं कि मुख्य मार्गों से स्पीड ब्रेकर हटा दिए जाएं। उनके स्थान पर टेबल टाप स्पीड ब्रेकर लगवाए जाएं। लेकिन, देखा गया है कि बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा में मुख्य मार्गों पर स्पीड ब्रेकर अभी बने हुए हैं। इससे गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों व मरीजों के साथ छोटी गाड़ियों को आने जाने में समस्या होती है।

उन्होंने कहा कि चारों जिलों में मुख्य मार्गों पर कमरतोड़ स्पीड ब्रेकर को चिन्हित करें और नियमानुसार एक सप्ताह के अंदर हटवाएं। उनके स्थान पर टेबिल टाप स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएं। साथ ही उन्होंने साइन बोर्ड भी लगाने को कहा है। कहा कि जहां जरूरी हों वहां युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर इन्हें लगवाएं। मंडलायुक्त ने मुख्य अभियंता से 16 जून तक का समय निर्धारित करते हुए रिपोर्ट मांगी है।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आभार ही आभार : मृत्यु के बाद ही सही शरीर के दाह का तो सरकार नें किया ख्याल ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा के सजे बाजार: धनतेरस पर खरीददारी का होगा महोत्सव

City News Uttar Pradesh

महोबा में रूह कंपाने वाली वारदात : सिरफिरे युवक ने पत्नी-बहन के बाद खुद को फरसा मारकर किया लहुलूहान, दंपती की दर्दनाक मौत …

नदी किनारे अज्ञात शव मिलने से हड़कंप : फिलहाल नहीं हो पाई शिनाख्त

पूर्व विधायक दलजीत की भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत को बधाई: बोले- संगठन को मिलेगा नया जोश

कांग्रेस जिलाध्यक्ष का ‘राम मंदिर चढ़ावा विवाद’ पर बड़ा प्रहार: राज्यपाल से कठोर कार्रवाई की मांग

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़