City News Uttar Pradesh
शर्मनाक : दुष्कर्म के विरोध में जेठ ने विधवा को डंडों से पीटा, पुलिस प्रकरण की कर रही जांच
उत्तर प्रदेश

बांदा में रात में घर में घुसे बदमाशों ने सो रही महिला के साथ किया दुष्कर्म, बेहोश होने पर लूटपाट कर भागे, मुकदमा हुआ दर्ज

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। छप्पर के रास्ते घर के अंदर कूदे तीन लोगों ने महिला का मुंह दबाते हुए दबोच लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की वारदात की। इतना ही नहीं उसके बेहोश होने पर आरोपित बक्शे में रखे 50 हजार नकद व जेवर भी ले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रात में घर में घुसे बदमाशों ने सो रही महिला के साथ किया दुष्कर्म, बेहोश होने पर लूटपाट कर भागे, मुकदमा हुआ दर्ज
In Banda, miscreants who entered the house in the night raped the sleeping woman, ran away after being robbed when she fainted, case filed

देहात कोतवाली के एक गांव निवासी 32 वर्षीय महिला का पति सूरत की एक फैक्ट्री में काम करता है। इससे घर में महिला अपने तीन छोटे बच्चों के साथ रहती है। छह जून की रात करीब दो बजे जब वह आंगन में सो रही थी। गांव के रज्जू यादव ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ घर के अंदर कूदकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि घटना के समय तीनो मुंह में नकाब बांधे थे। उसके विरोध करने पर आरोपित रज्जू की साफी खुल गई थी। जिसमें उसे पहचान लिया है। जबकि दो आरोपितों को वह नहीं पहचान पाई है। उसके बेहोश होने के बाद बक्शे में रखे 50 हजार रुपये व जेवर आरोपित ले गए हैं। आरोपित रज्जू की ओर से उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिससे वह डरी सहमी रही है।


पति नौ जून को सूरत से लौटकर घर आया तो उसने रोते हुए आपबीती बताई। जिसमें पति उसे साथ लेकर कोतवाली गया। जहां पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली निरीक्षक बृजेश यादव ने बताया कि महिला की तहरीर पर एक नामजद व दो अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। लेकिन प्रथम दृष्टया दुष्कर्म एक आरोपित के करने का सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपितों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

साइबर क्राइम थाना नें साइबर अपराध पीड़ितों की वापस कराई 139173 रुपये की धनराशि

City News Uttar Pradesh

नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म: मुंह दबाकर जंगल में खींच ले गया था दरिंदा, लहूलुहान पहुंची थी घर, हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh

जंगली सूअरों का बढ़ता आतंक: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की कार्रवाई पर सवाल

City News Uttar Pradesh

आठ महीने पुरानी ‘पथराई सीमेंट’ से ‘राछा’ में बन रही सड़क: विरोध में ग्रामीणों का हल्लाबोल

City News Uttar Pradesh Desk

युवक को चाकू से गोदने वाला हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

पर्यटन एंव मंडल के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह का दौरा कर गया “धमाल और कमाल”

ब्रेकिंग न्यूज़