- विनोद मिश्रा
बांदा। मोहर्रम की सातवीं पर परंपरागत रस्म रिवाजों और आयोजनों के बीच मनाई गई। सुबह ताजियों के मिलाप से लेकर देर शाम अलम जुलूसाें की धूम रही।या हुसैन की सदायें भी गूंजती रहीं। नवाबी जामा मस्जिद के सामने अलम और नाल सवारियों के जुलूसों का मेला रहा। भारी तादाद में दर्शक उपस्थित थे। इनमें हिंदू-मुस्लिम सभी शामिल रहे। जगह-जगह लंगर हुए। मोहर्रम के 10 दिवसीय आयोजन अब तेज हो गए हैं। रविवार को 7 वीं मनाई गई।

तीन दिनों से रोजाना सुबह कोतवाली के सामने हो रहे ताजिया मिलापों की श्रृंखला में रविवार को ताजियों का मिलाप हुआ। बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों का जमघट रहा। दोपहर को मर्दननाका, निम्नीपार, खुटला, अलीगंज, क्योटरा आदि इमामबाड़ों से अलम जुलूस उठे। तीसरे पहर शहर के आधा सैकड़ा ज्यादा इमामबाड़ों से नाल सवारी के जुलूस रवाना हुए। ढोल ताशे की गूंज शहर के अधिकांश इलाकों में गूंजती रही।

यह सभी नाल सवारी और अलम नवाबी जामा मस्जिद के सामने पहुंचे। जिला पंचायत चौराहे से अमर टाकीज चौराहा तक भारी भीड़ वाला मेला लगा रहा। हिंदू धर्मावलंबी भी शामिल हुए। उधर, तीसरे पहर पूर्वी कोठी से शिया मुस्लिमों का अलम जुलूस रवाना हुआ। बड़ी संख्या में काले कपड़े पहने लोग मरसिया और नोहा के बीच मातम करते रहे। इनमें कई बच्चे भी थे। अलीगंज स्थित इमामबाड़े में खत्म हुआ।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
