City News Uttar Pradesh
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बंद लिफाफे में मिले दावेदारों के नाम
उत्तर प्रदेश

भाजपा सरकार पर बेरोजगारी को लेकर भड़के अखिलेश यादव: बोले- “नो नौकरी, नो धंधा यूपी में सब मंदा”

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर से भाजपा सरकार को घेरा है। सपा नेताओं के साथ बैठक करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बेरोजगारी को लेकर बीजेपी सरकार पर सवाल खड़े हैं. सपा नेता अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बेरोजगारी को लेकर बीजेपी को घेरा है।

भाजपा सरकार पर बेरोजगारी को लेकर भड़के अखिलेश यादव : बोले- "नो नौकरी, नो धंधा यूपी में सब मंदा"
Akhilesh Yadav angry at BJP government over unemployment: Said – “No job, no business, everything is slow in UP”

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“अब नो नौकरी, नो धंधा… यूपी में सब मंदा।” वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रोप लगाया कि देश में नकारात्मक हालात के लिए केंद्र की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार ही जिम्मेदार है। वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार और यूपी में दो बार की सरकार के तमाम झूठे दावों की सच्चाई यह है कि आज भी आदिवासियों, गरीबों और किसानों की हालत ज्यों की त्यों है।

👉 51वां पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला महोत्सव चित्रकूट का भव्य उद्घाटन दिनांक 8 मार्च 2024 को होगा। स्थान राष्ट्रीय रामायण मेला प्रेक्षागृह चित्रकूट (उत्तर प्रदेश)। आयोजक- राष्ट्रीय रामायण मेला समिति सीतापुर चित्रकूट। संपर्क सूत्र- मोबाइल नंबर, 9450370428, 9721049620, 9125726711 || प्रशांत करवरिया ( प्रिंस ) कार्यकारी अध्यक्ष।
लखनऊ में सपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सबसे ज्यादा जातिवादी पार्टी है। नाम बदलना ही बीजेपी अपनी उपलब्धि मानती है और अपने दो कार्यकाल में भाजपा ने समाजवादी पार्टी के कामों को ही अपना बताकर अपनी वाहवाही करवा रही है। अब जनता भाजपा सरकार की धोखेबाजी को समझ गई है। समाजवादी पार्टी पीडीए इंडिया गठबंधन के बूते भाजपा को केन्द्र की सत्ता से हटायेगी।

बांदा निकाय चुनाव : सपा ने प्रत्याशियों की घोषणा में मारी बाजीइसके साथ ही अखिलेश यादव ने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बिजली का उत्पादन समाजवादी सरकार में ही दुगना हुआ था. गरीबों को इलाज की मुफ्त सुविधा दी गई थी, गंभीर रोगों किडनी, लीवर, हार्ट, कैंसर के इलाज की निःशुल्क सुविधा थी. छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांट कर उनके भविष्य को बेहतर बनाने का काम किया गया था। वहीं उन्होंने कहा कि विकसित भारत कैसे बनेगा जब किसान कर्ज में डूबकर आत्महत्या करने को मजबूर है ?

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सोते समय किसान को सांप ने काटा : घरवालें कराते रहे झाड़फूंक, ईलाज के दौरान हुई मौत

लखीमपुर खीरी कांड : केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का इस्तीफा ना होने पर राकेश टिकैत ने दी बड़े आंदोलन की धमकी ..

City News Uttar Pradesh

प्रशासन गौवंशों के संरक्षण में फेल ? बैठकें और निर्देश कुछ नहीं कर पा रहे खेल !

City News Uttar Pradesh

COVID-19 in UP : उत्तर प्रदेश में रिकवरी रेट 86 प्रतिशत बढ़ा, 24 घंटे में कोरोना के 17,775 मामले, 286 की मौत …

नए थाना प्रभारी त्रिपाठी वीरेंद्र त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ‘दर्द’ सहते रहे, जनता से छुपाया, लेकिन ‘एक्सरे’ ने खोला ‘राज’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़