- विनोद मिश्रा
बांदा। गौवंशों के संरक्षण में “प्रशासन की सारी व्यवस्थायें फेल हैं” ? हालत तो यही “चीख -चीख कर कह रहें हैं की “ज्यों ज्यों दवा की मर्ज बढ़ता ही गया”। जिला प्रशासन गौवंशों के संरक्षण की सिर्फ कागजी और आंकड़ों की व्यवस्था में हैं। सारी कवायदें बैठक और और यदा -कदा निर्देशों तक ही सीमित हैं। “धरातल में व्यवस्थायें ठन -ठन गोपाल” सी हैं।

हालांकि डीएम दुर्गा शक्ति के आग्रह पर सरकारी अधिकारी और कर्मचारी से एक दिन का बेतन “जबरा मारे और रोने न दें” की कथित तर्ज पर लगभग एक करोड़ का चंदा भी एकत्र हुआ है। दरअसल जिला प्रशासन के पास गौसंरक्षण के लिये बजट नहीं हैं। यह बात दीगर हैं की शासन से “करोड़ों आये और गये” हो गये। भूसा के लिये भिक्षामि देह की भी प्रशानिक नौटंकी करनी पड़ रही है ! पर समस्या “जस की तस” हैं। छुट्टा गौवन्स सड़कों पर आम हैं।

गौशाला से ही “भूख से तड़पते जानवरों को रात में गुपचुप छोड़ देने की बातें उजागर” होने लगी हैं। जैसे महुआ ब्लॉक के बड़ोखर बुजुर्ग में गोशाला से छोड़े गए गोवंशों ने फसल बर्बाद कर दी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बीते रविवार की सुबह बांदा-नरैनी हाईवे जाम कर दिया। इतना ही नहीं 200 से ज्यादा गोवंशों को हाईवे पर हांककर खड़ा कर दिया। पुलिस के समझाने पर ढाई घंटे बाद जाम खुल पाया था।

जाम लगाए ग्रामीणों ने बताया कि अक्सर रात में गोशाला से गोवंशों को छोड़ दिया जाता है। शनिवार की रात गौशाला के 200 से ज्यादा गोवंशों को छोड़ दिया गया। गोवंशों ने 50 से 60 बीघा फसल बरबाद कर दी। ग्रामीण आंदोलन की चेतावनी दे रहें हैं।
यह हालत कमोवेश पूरे जिले में हैं। गौवंश संरक्षण आपदा राहत बिल्कुल फेल सी हो गई है ? इस भीषण महंगाई में डीएम साहिबा को कर्मचारियों नें एक दिन का वेतन मन या बेमन से गौवंशों के लिये एक करोड़ के रूप अर्पित किया। इसके लिये निश्चय ही वह सरहानीय हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
