26.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कांपा वन विभाग :हरियाली चोरों की बढ़ी धड़कने, कार्रवाई की तलवार से उड़ा चैन नींद हराम !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। वन विभाग कथित अरबो के घोटाले में आकंठ फंस सा गया हैं। अधिकारयो में गजब की छटपटाहट देखने को मिल रही हैं। दिन का चैन औऱ रात की नींद हराम हो गई है। आपको बता दें की कथित हरियाली चोरोंकी दिलों की धड़कनें क्यों बढ़ी हुई है ?जनहित याचिका पर हाईकोर्ट द्वारा बुंदेलखंड में 300 करोड़ रुपये के पौधरोपण पर प्रदेश सरकार और वन विभाग से जवाब तलब करने के बाद अब वन विभाग प्रधान महालेखाकार (पीएजी) आडिट में उजागर हुई खामियों पर कार्रवाई के दायरे में है। बुंदेलखंड सहित प्रदेश के अन्य मंडलों में पीएजी ने पौधरोपण के नाम पर एक करोड़ सात लाख रुपये गड़बड़ी पकड़ी है।


वन विभाग के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक विद्या सागर प्रसाद ने बुंदेलखंड सहित अन्य मंडलों के दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए । पिछले एक दशक में बुंदेलखंड में पौधरोपण में 300 करोड़ रुपये खर्च होने में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए आरटीआई एक्टीविस्ट बांदा के आशीष सागर दीक्षित ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों के जरिए जनहित याचिका दायर की । हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की दो सदस्यीय बेंच ने प्रदेश सरकार और बुंदेलखंड के संबंधित वन विभाग के संबंधित अधिकारियों से 15 फरवरी तक ब्योरे सहित जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।


उधर, अब प्रधान महालेखाकार के ऑडिट में पिछले वर्षों एक करोड़ 7 लाख 5 हजार रुपये की गड़बड़ी पाए जाने पर प्रदेश के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने बुंदेलखंड जोन सहित कानपुर मंडल, लखनऊ मंडल, प्रयागराज क्षेत्र सहित प्रदेश के कई मंडलों के मुख्य वन संरक्षकों को पत्र जारी कर प्रधान महालेखाकार के पत्र का हवाला देकर कहा कि इसमें दोषी अधिकारी और कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए विभाग के आडिट ई-मेल पर सूचना उपलब्ध कराएं, ताकि अगली कार्रवाई की जा सके। मुख्य वन संरक्षक ने इसके लिए 13 जनवरी तक की मोहलत दी थी। पत्र में कहा कि निर्धारित अवधि में सूचना न प्राप्त होने पर संबंधित मुख्य वन संरक्षक को व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी मानते हुए शासन को सूचित करने पर विचार किया जाएगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डाकघर सेवाओं में केंद्र सरकार नें की बढ़ोत्तरी : खाता धारकों की होगी बल्ले- बल्ले

City News Uttar Pradesh

हैवानियत की हदें: पत्नी के सीने में गर्म पेचकश से गोदा अपना नाम, प्लास से नोंच डाले अंगुलियों के नाखून

बांदा में ‘बेटियों’ की ‘शिक्षा को पंख’: दो नए स्कूल शुरू, आठ सौ छात्राओं को मिलेगा आवासीय लाभ

City News Uttar Pradesh Desk

पूर्व विधायक दलजीत सिंह के भतीजे नें संभाली प्रचार की कमान

City News Uttar Pradesh

शादी के नाम पर ठगी : सात फेरे के नाम पर रुपये ऐंठे, फिर जान से मारने की धमकी

City News Uttar Pradesh

बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद को मिली वाई प्लस सिक्योरिटी, पार्टी जल्द करेगी प्रत्याशियों का एलान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़