25.4 C
Lucknow
October 9, 2026
City News Uttar Pradesh
राशन व्यवस्था में फंसा 'बड़ा पेंच': कोटेदारों पर आफत, अब लगायेंगे दौड़
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

राशन व्यवस्था में फंसा ‘बड़ा पेंच’: कोटेदारों पर आफत, अब लगायेंगे दौड़

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। राशन में “फर्जीवाड़े पर लगाम” और पात्र उपभोक्ताओं की “सही पहचान” के लिए शुरू हुई ई-केवाईसी की मुहिम दो साल बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। शासन ने जून 2024 में महज तीन माह के लिए शुरू की गई प्रक्रिया को कई बार आगे बढ़ाया, लेकिन इसके बावजूद करीब छह फीसदी “राशनकार्ड सदस्य” अभी भी ई-केवाईसी से “बाहर” हैं।ई-केवाईसी में सुस्ती से बढ़ी चिंता: दिसंबर तक नहीं हुआ सत्यापन तो हो सकता है राशन संकटअब पूर्ति विभाग ने बचे हुए उपभोक्ताओं तक पहुंचने के लिए कोटेदारों को “घर-घर” दस्तक देने का “फरमान” दिया है। लक्ष्य साफ है कोई पात्र सदस्य ई-केवाईसी से छूट न जाए और प्रक्रिया को शत-प्रतिशत पूरा कराया जाए। तहसील क्षेत्र के 108 गांव और कस्बों में 133 कोटेदार सरकारी राशन की दुकानें संचालित कर रहे हैं। इन दुकानों से करीब 1.14 लाख राशनकार्ड जुड़े हैं, जिनमें लगभग 4.16 लाख सदस्य दर्ज हैं।राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों का होगा सत्यापन : गलत होने पर काटा जायेगा नामविभागीय आंकड़ों के मुताबिक करीब 94 फीसदी सदस्यों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। वहीं लगभग छह फीसदी सदस्य अभी “सत्यापन की प्रक्रिया से बाहर” हैं। यानी हजारों उपभोक्ताओं का आधार सत्यापन अभी बाकी है। ई-केवाईसी प्रक्रिया “एक जून 2024 से तीन माह के लिए शुरू” की गई थी। निर्धारित अवधि में शत-प्रतिशत सत्यापन नहीं होने पर इसकी समय सीमा को कई बार “तीन-तीन माह के लिए बढ़ाया” गया। “समय बढ़ता गया, अभियान चलते रहे,लेकिन लक्ष्य अब तक पूरा नहीं” हो पाया।गरीबों के राशन पर अमीरों का 'डाका':48 हजार 'आपात्र' हुए बेनकाब,करोड़ों की योजना पर सवाल ?ऐसे में पूर्ति विभाग के सामने बचे हुए “सदस्यों की ई-केवाईसी जल्द पूरी कराने की चुनौती” है। पूर्ति निरीक्षक अजीत सिंह यादव के मुताबिक कोटेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि “सुबह से दोपहर एक बजे तक राशन वितरण” किया जाए और इसके बाद ई-केवाईसी का “काम” कराया जाए। “विभाग का जोर अब सिर्फ दुकान पर आने वाले उपभोक्ताओं पर नहीं,बल्कि छूटे हुए सदस्यों तक पहुंचने” पर है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पीडब्ल्यूडी की गजब कारनामा : छह करोड़ का खर्च, सड़कें फिर भी जर्जर, गड्ढा मुक्त योजना पर उठे सवाल

City News Uttar Pradesh

आकाश आनंद फिर बने उत्तराधिकारी : बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा एलान, राष्ट्रीय संयोजक का पद भी किया बहाल

भाजपा जिलाध्यक्ष पद में जातीय समीकरणों की होड़: सवर्णों पर बैकवर्ड भारी ?

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग हुए सख्त : छाबी तालाब पर किए गए कब्जे को हटवाया

City News Uttar Pradesh

कच्ची दीवार ढही : मलबे में दबकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

माध्यमिक शिक्षा हो रही चौपट: शिक्षक चला रहें हैं डीआईओएस दफ्तर

ब्रेकिंग न्यूज़