28.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
कच्ची दीवार ढही : मलबे में दबकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

कच्ची दीवार ढही : मलबे में दबकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में पैलानी थाना क्षेत्र के कसिया डेरा में दीवार गिरने से मलबे में दबकर युवक की मौत हो गई। मृतक खेतीबाड़ी के अलावा मजदूरी भी करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अमलोर गांव के मजरा कसिया डेरा निवासी रामगुलाम निषाद पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल रविवार को सुबह खेत से घर लौट रहा था।

कच्ची दीवार ढही : मलबे में दबकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Raw wall collapsed: Youth dies after being buried under rubble, there is uproar among family members

तभी पड़ोसी संतू निषाद की कच्ची दीवार ढह गई। रामगुलाम मलबे में दब गया। पड़ोसियों ने जब तक उसे बाहर निकाला तब तक मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे भाई कल्लू ने बताया कि रामगुलाम पांच भाइयों में बड़ा था। मृतक के नाम 15 बिस्वा जमीन है। मजदूरी करके परिवार का गुजर-बसर कर रहा था।

कच्ची दीवार ढही : मलबे में दबकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Raw wall collapsed: Youth dies after being buried under rubble, there is uproar among family members

पिपरहरी ग्राम प्रधान प्रवीण सिंह प्रिया और पूर्व प्रधान (रेहुंटा) प्रभु दयाल भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं परिजनों की सूचना पर लेखपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आश्रितों की मदद के लिए रिपोर्ट राजस्व अधिकारियों को भेज दी। खप्टिहा कलां चौकी प्रभारी ओम प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिलने पर संबंधित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कोरोना से युद्ध : डीएम आनंद युवकों को बनायेगें “बाहुबली” …

City News Uttar Pradesh

आसमान से बरस रही आग : गर्मी का सितम जारी, लू कर रही बेहाल, देश में बांदा सबसे ज्यादा गर्म

City News Uttar Pradesh

पेपर लीक के बाद सीएम योगी हुए सख्त : जल्द ही कानून लाने का किया बड़ा एलान, नकल माफिया पर नकेल कसने की तैयारी

चौकी प्रभारी की गजब नसीहत: दारू छोड़ दो चंदन लगा बन जाओ पंडित

City News Uttar Pradesh

निकम्मे स्वाथ्य विभाग को छका रहा डेंगू : आकड़ा पंहुचा सौ के पार, “हाय राम हाय”

City News Uttar Pradesh

किसान नेता बबलू तोमर का बड़ा ‘सियासी’ संदेश: योगी ने बदला ‘बुंदेलखंड’ का भविष्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़