26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में आसमान से बरसी आग : पारा उछल कर 47 डिग्री के पहुंचा पार !
उत्तर प्रदेश

आसमान से बरस रही आग : गर्मी का सितम जारी, लू कर रही बेहाल, देश में बांदा सबसे ज्यादा गर्म

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। बांदा 50 डिग्री तापमान का रिकार्ड बनाकर देश में पहलें स्थान पर पहुंच चुका है। दो लोगों यहां की तपन भरी ज्वाला में भस्म हो चुके है। भीषण तपिश के बीच लोग दिन में घरों में रहने पर मजबूर है। झुलसाने वाली गर्मी का प्रकोप अभी जारी रहेगा। दो दिन से लू से लोग बेहाल हैं और बुंदेलखंड के जनपदों में तापमान अर्धशतक छूने को बेताब है। रविवार को बांदा, चित्रकूट व जालौन का तापमान जहां 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात के तापमान में गिरावट न होने लोग गर्मी से बेहाल दिखे। यहां न्यूनतम तापमान 30 से 33 डिग्री के मध्य रहा। हालाकि हमीरपुर व महोबा में बांदा-चित्रकूट के मुकाबले तापमान कम रहा। लेकिन, तपिश के कारण यहां के सड़कों पर भी सन्नाटा रहा। मौसम में नमी न होने से हीटवेव की आशंका बनी हुई है। दिन में 13 किलोमीटर की गति से पश्चिमी गर्म हवाएं चलीं। सोमवार को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

आसमान से बरस रही आग : उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम जारी, लू कर रही बेहाल, बुंदेलखंड में बांदा सबसे ज्यादा गर्म
Fire raining from the sky: The heat wave continues, the heat wave continues, Banda is the hottest in the country

– देश में बांदा रहा सबसे ज्यादा गर्म

गर्म हवा का असर रविवार को भी दिखाई दिया, सुबह सात बजे जैसे ही सूर्य देव के दर्शन हुए धूप की चमक असहनीय हो गई। दिन के साथ ही पारा भी चढ़ता गया। दोपहर में एक बजे 50 डिग्री पारा पहुंचा तो लोग घरों में भी बेचैन दिखे। बाजार से लेकर प्रमुख सड़कें बीरान नजर आने लगीं। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। शाम पांच बजे तक आसमान से आग बरसती रही। साथ ही लू के थपेड़े शरीर को बेधते रहे। सहालग होने के बावजूद बाजार में गर्मी के चलते सन्नाटा पसरा रहा। शाम पांच बजे के बाद कुछ चहल-पहल बढ़ी। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह मौसम में नमी 50 प्रतिशत तक रही। जबकि दोपहर में यह 15 प्रतिशत पहुंच गई।

इन दिनों सो सुबह नौ बजे से तीखी गर्मी का अहसास होने लगता है। इसके बाद पारा चढऩे से प्रचंड गर्मी हो जाती है। इसी दौरान कभी लू चलने से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। अभी मई में 15 दिन बाकी है और लोग बेहाल हो गए हैं। माना जा रहा है कि मई के तेवर देखकर तो जून के हालात का अभी से अंदाजा लगाया जा रहा है। जून में तो उमस भरी गर्मी में लोगों का बेहाल होना तय है।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा का मोहर्रम पूरे “इंडिया” में निराला : सांप्रदायिक सौहार्द और प्रेम का अनूठा है संगम

City News Uttar Pradesh

उप मुख्य मंत्री नें अधिवक्ताओं के कर्तव्यों को सराहा

संभल -भ्रष्टाचारी डीपीआरओ को बचाने में लगे अफसर

City News Uttar Pradesh

मांस की अवैध दुकानों के खिलाफ विहिप का विरोध प्रदर्शन : सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

विधायक प्रकाश बोले- दिव्यांगजन ‘आत्मबल’ की ‘दिव्य’ ज्योति: बांटे ‘ट्राईसाइकिल व कृत्रिम अंग’

City News Uttar Pradesh

Banda- दुस्साहस : एस पी आवास के निकट दो गुटों में संघर्ष से हड़कंप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़