- (झांसी कार्यालय)
झांसी। उमेश पाल हत्याकांड में यूपी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। यूपी एसटीएफ ने झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद को ढेर कर दिया है। इसके साथ ही उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या करने वाला मोहम्मद गुलाम भी मारा गया है।
दोनों के पास से पुलिस को विदेशी हथियार मिला है।

बताया जा रहा है कि असद और मोहम्मद गुलाम आज झांसी में बड़ा गांव और चिरगांव थाना क्षेत्र के बीच पारीछा डैम के इलाके में छिपे बैठे थे। यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने कहा कि असद और गुलाम को जिंदा पकड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन इन्होंने एसटीएफ की टीम पर फायर किया, उसके बाद एनकाउंटर में मार गिराया गया। 12 पुलिसकर्मियों की टीम ने एनकाउंटर को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि असद और मोहम्मद गुलाम एक मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी पुलिस और यूपी एसटीएप की टीम ने दोनों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान असद और मोहम्मद गुलाम ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से करीब 40 राउंड फायरिंग हुई। दोनों शूटर असद व गुलाम को मार गिराया गया। इनके पास से एक ब्रिटिश बुलडॉग रिवॉल्वर और वॉल्थर पिस्टल मिली है। यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने कहा कि उमेश पाल के शूटरों की तलाश में हमारी कई टीम लगी हुई थी, हर टीम किसी न किसी एंगल पर काम कर रही थी, हमें सूचना मिली, जिसके बाद हुए एनकाउंटर में दो अपराधी मारे गए हैं, बाकी अपराधियों की तलाश जारी है, हम जल्द ही उनके तक पहुंच जाएंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
