30.9 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
गड्ढों में दफन हुआ विकास: लाखों खर्च,सड़क धराशायी, खुला भ्रष्टाचार का खेल !
उत्तर प्रदेश

गड्ढों में दफन हुआ विकास: लाखों खर्च, सड़क धराशायी, खुला भ्रष्टाचार का खेल !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विकास के नाम पर “बड़े खेल का पर्दाफाश” हुआ है। यह “सड़क अब सिर्फ एक रास्ता नहीं, भ्रष्टाचार की कहानी” बन चुकी है जहां “हर गड्ढा सिस्टम की पोल” खोल रहा है। बेर्रांव से परसोली को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग, जिस पर पिछले वर्ष लाखों रुपये खर्च किए गए थे, आज पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। महज एक साल में सड़क का यह हाल होना न सिर्फ लापरवाही, बल्कि बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है।

गड्ढों में दफन हुआ विकास: लाखों खर्च,सड़क धराशायी, खुला भ्रष्टाचार का खेल !

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में “मानकों को ताक” पर रखकर “घटिया सामग्री” का इस्तेमाल किया गया। कागजों में सड़क को मजबूत और टिकाऊ दिखाया गया, लेकिन हकीकत में पहली ही बारिश के बाद इसकी परतें उखड़ने लगीं। अब हालत यह है कि पूरी सड़क गड्ढों में बदल चुकी है।

गड्ढों में दफन हुआ विकास: लाखों खर्च,सड़क धराशायी, खुला भ्रष्टाचार का खेल !

बबेरू तहसील से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित इस मार्ग से एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग रोज गुजरते हैं। खराब सड़क के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क अब “संपर्क मार्ग” नहीं, बल्कि “संकट मार्ग” बन गई है।

गड्ढों में दफन हुआ विकास: लाखों खर्च,सड़क धराशायी, खुला भ्रष्टाचार का खेल !

सड़क की इस बदहाली को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर आवाज उठाई। पूर्व प्रधान सेवतार, दिनेश, राकेश, अनिल वर्मा, राजेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, रमेश और अजय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने साफ कहा कि यह मामला सिर्फ जांच तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो। साथ ही सड़क का दोबारा निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ कराया जाए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में बारिश से तबाही: दो दर्जन से ज्यादा कच्चे मकान हुए धराशाई

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन नें बताया ‘पीडीए’ का उद्देश्य: बोले यह केवल नारा नहीं, सामाजिक न्याय का आंदोलन

City News Uttar Pradesh Desk

परिवहन विभाग का धरपकड़ अभियान तेज : पन्ना मार्ग की तीन प्राइवेट बसें हुई सीज, आठ अन्य वाहनों का हुआ चालान

पुत्र से कहासुनी के बाद पिता ने फांसी लगाकर दी जान : परिवार में मचा कोहराम

क्रोध बनी विनाश की जननी : पति ने पत्नी की कर दी हत्या

City News Uttar Pradesh

यूपी : इंसानियत हुई शर्मसार: पड़ोसी ने मासूम को उठाकर जमीन पर पटका, हालत गंभीर …

ब्रेकिंग न्यूज़