City News Uttar Pradesh
पांच सौ करोड़ का बजट 'गायब'! 'सिस्टम' में छिपा 'बड़ा खेल'? 'तिजोरी' में हुआ 'कैद' !
उत्तर प्रदेश

पांच सौ करोड़ का बजट ‘गायब’! ‘सिस्टम’ में छिपा ‘बड़ा खेल’? ‘तिजोरी’ में हुआ ‘कैद’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विकास के नाम पर “करोड़ों रुपये” का बजट “बड़े-बड़े दावे” लेकिन “हकीकत” में ज़मीन पर “काम नदारद” ! जनपद में वित्तीय वर्ष 2025-26 के खत्म होते-होते एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसने “पूरे सिस्टम की पोल” खोल कर रख दी है। करीब 500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित हुआ, लेकिन “एक अरब रुपये से ज्यादा की रकम खर्च” ही नहीं हो सकी। यानी विकास के लिए आया पैसा सरकारी “तिजोरियों में ही कैद” रह गया और जनता इंतजार करती रह गई।

पांच सौ करोड़ का बजट 'गायब'! 'सिस्टम' में छिपा 'बड़ा खेल'? 'तिजोरी' में हुआ 'कैद' !

जिले के कृषि, ग्राम विकास, पशुपालन, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई और स्वास्थ्य जैसे अहम विभागों में करोड़ों रुपये खर्च होने के बजाय पड़े हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि जिन विभागों में सबसे ज्यादा समस्याएं हैं, वहीं बजट का उपयोग सबसे कम हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की हालत जर्जर है, सिंचाई व्यवस्था कमजोर है, स्वास्थ्य सेवाएं संसाधनों के अभाव से जूझ रही हैं, इसके बावजूद धनराशि का उपयोग न होना “प्रशासनिक उदासीनता को उजागर” करता है। संबंधित विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बजट खर्च न होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं।

पांच सौ करोड़ का बजट 'गायब'! 'सिस्टम' में छिपा 'बड़ा खेल'? 'तिजोरी' में हुआ 'कैद' !

सरकार से धनराशि जारी होने में देरी, विभागों की धीमी कार्यप्रणाली, योजनाओं की कमजोर रूपरेखा, निविदा प्रक्रिया में अड़चनें और प्रशासनिक स्तर पर तालमेल की कमी प्रमुख वजहें हैं। कई परियोजनाएं कागजों में ही अटकी रहीं, जबकि जमीनी स्तर पर काम शुरू ही नहीं हो पाया। इस स्थिति का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। विकास कार्यों के अधूरे रहने से लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। वहीं, करोड़ों रुपये खर्च न हो पाना सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग और लापरवाही की ओर इशारा करता है। बड़ा प्रश्न यही है की ‘जब जरूरत है विकास की,तो क्यों ‘तिजोरी’ में बंद है बजट ? क्या यह सिर्फ लापरवाही है या फिर सिस्टम की बड़ी नाकामी? जवाब अब प्रशासन को देना होगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में हिनियस क्राइम: 85 साल की वृद्धा की गला रेतकर खौफनाक हत्या, गांव में दहशत

City News Uttar Pradesh

कुंभकर्णी प्रशासन की ‘नींद’ उड़ी: पांच मैरिज हॉल किए सील, पहले संरक्षण, अब कार्रवाई ?

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश औऱ विधायक प्रकाश मुख्यालय को बना रहे ब्यूटीफुल: किया भूमि पूजन

City News Uttar Pradesh

बांदा में “बागवानी” से किसानों का मन होगा “बागवां”, मिलेगा “बम्फ़र” अनुदान

बांदा में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार:बजट में 8.125 लाख आय का अनुमान

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ‘औचक निरीक्षण’ में ‘भड़के’: घटिया निर्माण पर ‘अफसरों’ को लगाई ‘फटकार’ !

ब्रेकिंग न्यूज़