
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। बुंदेलखंड के “रानीपुर टाइगर रिजर्व” में अब “जंगल की खामोशी” के बीच हर “हलचल” दर्ज होगी। वन विभाग ने वन्यजीवों की “सुरक्षा और जंगल में बढ़ती अवैध गतिविधियों” पर रोक लगाने के लिए ‘तीसरी आंख’ यानी हाईटेक ट्रैप कैमरों का बड़ा जाल बिछाने का अभियान शुरू कर दिया है। इस पहल को न सिर्फ वन संरक्षण, बल्कि पूरे क्षेत्र की पर्यावरणीय सुरक्षा के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

पिछले कुछ समय में रानीपुर टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही वन्यजीवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गई है। वन विभाग ने इस चुनौती को गंभीरता से लेते हुए अब आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। जानकारी के अनुसार, दुधवा राष्ट्रीय उद्यान से 280 ट्रैप कैमरे रानीपुर भेजे गए हैं, जबकि 70 कैमरे वन विभाग ने स्वयं खरीदे हैं। इस तरह कुल 350 नए कैमरे पूरे टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगाए जा रहे हैं। पहले से लगे 125 कैमरों के मुकाबले यह संख्या काफी अधिक है, जिससे निगरानी व्यवस्था कहीं ज्यादा मजबूत और प्रभावी हो जाएगी।

रानीपुर टाइगर रिजर्व के डीएफओ प्रत्यूष कुमार कटियार ने बताया कि अब तक लगे कैमरे पूरे क्षेत्र की निगरानी के लिए पर्याप्त नहीं थे। इसी वजह से बड़े स्तर पर नए कैमरे लगाए जा रहे हैं। वन विभाग की टीमें जंगल में पहुंचकर तेजी से कैमरे इंस्टॉल करने में जुटी हैं। करीब 52 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फैला रानीपुर टाइगर रिजर्व घने जंगलों से आच्छादित है। ऐसे में हर गतिविधि पर नजर रखना बेहद मुश्किल होता है। इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग पत्थर का अवैध खनन और पेड़ों की कटान जैसी गतिविधियों को अंजाम देते रहे हैं।

अब हाईटेक कैमरों के जरिए इन सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग के अनुसार, प्रत्येक ट्रैप कैमरे में दो बैटरियां और एक मेमोरी कार्ड लगाया जाएगा, जिससे यह लंबे समय तक लगातार काम कर सके। ये कैमरे जंगल में होने वाली हर गतिविधि को रिकॉर्ड करेंगे, जिससे वन्यजीवों की मूवमेंट और अवैध गतिविधियों का सटीक पता चल सकेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
