City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश बने 'महानायक': जनभेंट यात्रा बनी 'गांव-गांव' की चर्चा, मिली चौतरफा सराहना
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश बने ‘महानायक’: जनभेंट यात्रा बनी गांव-गांव की चर्चा, मिली चौतरफा सराहना

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जब जनप्रतिनिधि चारदीवारी छोड़कर जनता की चौपाल तक पहुंचे, जब “कुर्सी नहीं चारपाई पर बैठकर संवाद” हो और जब “विकास का मूल्यांकन कागज़ नहीं ज़मीन से हो तो वह नेता नहीं जननायक कहलाता” है। सदर “विधायक प्रकाश द्विवेदी” इन दिनों जिले में “जनता के प्रिय प्रतिनिधि ही नहीं,जनसंवेदनशीलता के प्रतीक और महानायक” के रूप में उभरकर सामने आए हैं। उनके काम करने का अंदाज़, सहजता, जनता से जुड़ाव और समस्याओं को मौके पर सुनने की शैली उन्हें बाकी नेताओं से अलग खड़ा करती है।

विधायक प्रकाश बने 'महानायक': जनभेंट यात्रा बनी 'गांव-गांव' की चर्चा, मिली चौतरफा सराहना

प्रकाश द्विवेदी ने अपनी राजनीति को सिर्फ चुनाव तक सीमित नहीं रखा, बल्कि जनसेवा को सतत साधना बना लिया। उनका संकल्प है “जनसेवा मेरा धर्म है, जनसुरक्षा मेरी ज़िम्मेदारी और जनसमृद्धि मेरी प्राथमिकता।” इसी “मूलमंत्र के साथ वह न केवल विधानसभा सत्रों में सक्रिय रहते हैं, बल्कि ग्रामीण गलियों और पुलियों पर बैठकर” सीधा संवाद करते हैं।

विधायक प्रकाश बने 'महानायक': जनभेंट यात्रा बनी 'गांव-गांव' की चर्चा, मिली चौतरफा सराहना

इसी क्रम में रविवार को विधायक प्रकाश द्विवेदी ने क्षेत्र के ग्राम ऐला, पौण्डरा और बंडे का पैदल भ्रमण कर जनता से सीधी मुलाकात की। ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, मौके पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर त्वरित निदान के निर्देश दिए।चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और योजनाओं की प्रगति का भौतिक सत्यापन किया।

विधायक प्रकाश बने 'महानायक': जनभेंट यात्रा बनी 'गांव-गांव' की चर्चा, मिली चौतरफा सराहना

गांव की पुलिया और नंगी चारपाई पर बैठकर विधायक का जनता से खुला संवाद, क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव ऐला के बुज़ुर्ग रामपाल निषाद कहते हैं, “पहली बार ऐसा विधायक देखा जो न फोटो खिंचवाने आया, न भाषण देने। वो हमारी बात सुनने और हल निकालने आया था।” ग्राम पौण्डरा की महिला गायत्री देवी कहती हैं, “वह हमसे ऐसे बात करते हैं जैसे अपने घर का सदस्य हो।” विधायक ने इन गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, शौचालय निर्माण, मनरेगा कार्य, और सड़क निर्माण योजनाओं की समीक्षा की।

विधायक प्रकाश बने 'महानायक': जनभेंट यात्रा बनी 'गांव-गांव' की चर्चा, मिली चौतरफा सराहना

उन्होंने यह भी कहा कि जो कार्य अधूरे हैं या धीमी गति से चल रहे हैं,उन्हें तत्काल पूरा कराया जाएगा, लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई होगी। प्रकाश द्विवेदी हर बार लोगों के बीच बैठते हैं, और उनके दिल की सुनते हैं। यही बात उन्हें बाकी नेताओं से अलग बनाती है। उनका कहना है “मेरे लिए जनसेवा केवल जिम्मेदारी नहीं, यह मेरा आत्मिक संकल्प है। मैं मानता हूं कि जब तक हर गांव की हर समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक विकास अधूरा है।” विधायक के इस जनता के बीच पहुंचने के प्रयासों की चारों ओर सराहना हो रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा पुलिस का शर्मनाक चेहरा : छेडख़ानी की तहरीर देने गई पीडि़ता की मां को डांट कर भगाया …

विधायक प्रकाश ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: विजेताओं को किया सम्मानित

City News Uttar Pradesh

पेट्रोल पंप के नाम पर 30 लाख की ‘डिजिटल’ डकैती: मुंबई से चला ‘फर्जीवाड़े’ का बड़ा खेल

गाजियाबाद और हापुड की घटना को लेकर अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा : डीजीपी व मुख्य सचिव का फूंका पुतला

City News Uttar Pradesh

बांदा में नौतपा नें स्नान पर लगाया प्रतिबंध : सुबह से ही पानी बन जाता है अग्निजल

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का निर्देश बांदा में “हवाई फायर” सा हुआ साबित !

ब्रेकिंग न्यूज़