26.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश बोले- केंद्रीय बजट से विकास को मिली रफ़्तार: जल जीवन मिशन बना विकास की लाइफलाइन
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

मंत्री रामकेश बोले- केंद्रीय बजट से देश को मिली रफ़्तार: जल जीवन मिशन बना विकास की लाइफलाइन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने केंद्रीय बजट 2025-26 की सराहना करते हुए इसे किसानों, युवाओं, गरीबों और नारी शक्ति के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट में सरकार ने जल जीवन मिशन की अवधि को 2028 तक बढ़ाने की घोषणा की, जिसका स्वागत मंत्री ने किया। इस फैसले के तहत उत्तर प्रदेश के हर ग्रामीण घर तक नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

मंत्री रामकेश बोले- केंद्रीय बजट से विकास को मिली रफ़्तार: जल जीवन मिशन बना विकास की लाइफलाइन

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम डबल इंजन की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “जल जीवन मिशन अब केवल एक योजना नहीं, बल्कि पूरे देश के विकास की लाइफलाइन बन चुका है। इससे न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या का समाधान होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी एक नई गति आएगी।” मंत्री ने बताया कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के 2.34 करोड़ ग्रामीण परिवारों को जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन मिल चुके हैं।

मंत्री रामकेश बोले- केंद्रीय बजट से विकास को मिली रफ़्तार: जल जीवन मिशन बना विकास की लाइफलाइन

विशेषकर बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के गांवों में लगभग 100 प्रतिशत घरों तक जल की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि योजना की अवधि बढ़ने से अब पूरे प्रदेश में हर ग्रामीण घर में नल के जरिए शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य शीघ्र पूरा होगा। जल जीवन मिशन के विस्तार को लेकर मंत्री ने गांवों के विकास में तेज़ी का संकेत दिया और कहा कि इससे गरीब कल्याण, युवाओं को रोजगार, महिला सशक्तिकरण और अन्नदाताओं की आय में वृद्धि के प्रयासों को भी बल मिलेगा।

मंत्री रामकेश बोले- केंद्रीय बजट से विकास को मिली रफ़्तार: जल जीवन मिशन बना विकास की लाइफलाइन

मंत्री रामकेश निषाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह बजट देश को नई दिशा में आगे बढ़ाने में मदद करेगा। बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में जल जीवन मिशन के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर मंत्री ने राज्य सरकार की सराहना की और कहा कि इसके जरिए अब तक हजारों परिवारों को पीने का स्वच्छ पानी मिल रहा है। उन्होंने जल जीवन मिशन को लेकर किए गए फैसलों को ऐतिहासिक बताया और इसके प्रभावी कार्यान्वयन के लिए केंद्र और राज्य सरकार की साझा प्रतिबद्धता की बात की।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डाकघर सेवाओं में केंद्र सरकार नें की बढ़ोत्तरी : खाता धारकों की होगी बल्ले- बल्ले

City News Uttar Pradesh

जिला प्रशासन गंभीर : अवैध पार्किंग व वाहन स्टैंड हटवाने के लिए तैयार हो रही कार्ययोजना …

मंदिर के पुजारी की नुकीले हथियारों से गोद कर हत्या: गांव में सनसनी का आलम

बांदा में टिकटार्थियों की दीपावली किसका किसको करेगी “प्रकाश और निराश” ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा : दिन में रिश्ता हुआ पक्का, रात में लड़की ने फांसी लगाकर दे दी जान

आयुक्त अजीत का स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर: बोले लापरवाही बर्दाश्त नहीं

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़