City News Uttar Pradesh
बांदा में हादसा: पुलिस लाइन में पुरानी बैरक ढही, मलबे में दबकर पुलिसकर्मी की मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा में हादसा: पुलिस लाइन में पुरानी बैरक ढही, मलबे में दबकर पुलिसकर्मी की मौत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुलिस लाइन में एक पुरानी बैरक अचानक ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। बैरक में सो रहा एक सिपाही मलबे में दब गया। घायल सिपाही को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बांदा में हादसा: पुलिस लाइन में पुरानी बैरक ढही, मलबे में दबकर पुलिसकर्मी की मौत
Incident in Banda: Old barrack in police line collapses, policeman dies after being buried under debris

हादसे से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सहित जनपद के कई थानों और चौकी की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। चार जेसीबी बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कई पुलिसकर्मियों के दबे होने की आशंका पर एक घंटे से अधिक रेस्क्यू चला।
मृत पुलिसकर्मी सोनेलाल यादव, कानपुर देहात का निवासी था। सोमवार को वो पुलिस लाइन की बैरक के बरामदे में सो रहा था। देर रात पुलिस लाइन की जर्जर बैरक ढह गई और बरामदे में सो रहा सोनेलाल मलबे में दब गया।

बांदा में हादसा: पुलिस लाइन में पुरानी बैरक ढही, मलबे में दबकर पुलिसकर्मी की मौत
Incident in Banda: Old barrack in police line collapses, policeman dies after being buried under debris

बैरक ढहने की आवाज दूसरे बैरक में सो रहे पुलिसकर्मियों ने जैसे ही सुनी, वो मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को घटना की सूचना दी। चार जेसीबी मशीनों की मदद से मलबे को हटाया गया। मलबे में दबे एक पुलिसकर्मी को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आनन फानन में उसे बांदा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दर्दनाक हादसा : कटिया मशीन की चपेट में आया किसान, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

City News Uttar Pradesh

Banda- जज्बा : फूल और मसाला की खेती करें, हो जायेगें मालामाल…

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश की ‘ठिठुरतों’ पर ‘कंबलों’ की वर्षा: महर्षि की मूर्ति व ओपन जिम का ‘अनावरण’

City News Uttar Pradesh

सरकार की जुल्मी दोहरी नीति ? “बहनों पर करम” और “भाईयों पर सितम” !

City News Uttar Pradesh

बबेरु विधानसभा : मतदाता अपने को छले जाने को मानसिक रूप से हो रहा तैयार !

City News Uttar Pradesh

आयुक्त नें किया खटान पेयजल योजना का निरीक्षण : खामियां उछल कर आ गई सामने

ब्रेकिंग न्यूज़