31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
हार का जश्न मनाने वालों को सीएम योगी की नसीहत
उत्तर प्रदेश

हार का जश्न मनाने वालों को सीएम योगी की नसीहत: बोले- पाकिस्तान का गुण गाने वालों के साथ वही सलूक होगा, जैसा सीमा पर सेना करती है

 

उत्तर प्रदेश के कई जनपद में टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस बीच रविवार को एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून को हाथ में लेने की छूट किसी को नहीं देंगे।


सीएम योगी ने सख्ती से कहा कि अगर भारत में रहेंगे तो हर हाल में अपने देश के प्रति सम्मान व्यक्त करना होगा। मैच में हार-जीत होती है, लेकिन दुश्मन देश के प्रति समर्थन व्यक्त करोगे तो उसी कठोरता से कुचल दिए जाओगे। उन्होंने कहा कि भारत में रहकर, भारत की धरती का अन्न खाकर पाकिस्तान का गुण गाओगे तो फिर उसी लायक बना दिए जाओगे, जिस लायक भारतीय सेना उन लोगों को बना देती है। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम का विरोध करने वालों को जनता ने जीरो बना दिया है। राम के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। हमने कभी राम के नाम पर राजनीति नहीं की है।

हार का जश्न मनाने वालों को सीएम योगी की नसीहत
– सीएम योगी बोले- लखीमपुर घटना में कानून ने अपना काम किया है
सीएम योगी ने लखीमपुर हिंसा पर कहा कि घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण थी। कानून ने अपना काम किया है और आगे कर रहा है। हमने पहले ही दिन कहा था कि कानून के साथ खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं देंगे। आज प्रदेश की कानून व्यवस्था देश के अंदर एक नजीर है। इसका लाभ यूपी को मिला है। उन्होंने कहा कि शासन ने एसआईटी गठित की है, रिपोर्ट आने दीजिए मंत्री भी जेल जाएंगे और भी कई लोग जाएंगे। लखीमपुर की घटना में शासन की कार्रवाई पूरी तरह निष्पक्ष है, पारदर्शी है, कहीं भी किसी को उंगली उठाने का मौका सरकार नहीं देगी।


– किसी आम महिला को कांग्रेस का अध्यक्ष क्यों नहीं बना दिया जाता
यूपी चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने के प्रियंका गांधी के एलान पर सीएम योगी ने कहा कि क्यों नहीं किसी आम महिला को कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आराधना मिश्रा मोना को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दो और भी तमाम महिलाएं हैं।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : ताख पर नियम और मानक, जलधारा से अवैध ढंग से खनन जारी …

Banda : पेड़-पौधों पर चल रही आरी, पर्यावरण से कैसे हो पाये आरी ! …

दोस्त -दोस्त न रहा : राम ने कर दी कुल्हाड़ी से श्याम की हत्या

City News Uttar Pradesh

धूमधाम से मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्वः डीएम अनुराग पटेल

City News Uttar Pradesh

आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति का विरोध : हुआ प्रदर्शन दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें अधिवक्ताओं की कर दी बल्ले – बल्ले: मिल गया ठिकाना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़