27.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में सामूहिक दुष्कर्म से क्षुब्ध छात्रा ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास
उत्तर प्रदेश

बांदा में सामूहिक दुष्कर्म से क्षुब्ध छात्रा ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास, अस्पताल में भर्ती

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सामूहिक दुष्कर्म की घटना से क्षुब्ध पीड़ित छात्रा ने फंदे लगाकर जान देने का प्रयास किया। गनीमत रही कि बच्चे के देख लेने से पिता ने उसे फंदे से नीचे उतार लिया। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद दुष्कर्म के दो नाबालिग सगे भाइयों समेत तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बांदा में सामूहिक दुष्कर्म से क्षुब्ध छात्रा ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास
थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा 8 की छात्रा के स्वजन 28 अक्टूबर की सुबह करीब 11 खेतों में बुवाई करने के लिए चले गए थे। इससे घर में अकेली सिर्फ छात्रा थी। पड़ोस के तीन युवकों ने घर में घुसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपितों ने स्वजन को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे पीडि़ता डरी सहमी रही। लेकिन दुष्कर्म की घटना से वह ग्लानि में थी। जिसके चलते उसने आत्महत्या करने का निर्णय ले लिया।

बांदा में सामूहिक दुष्कर्म से क्षुब्ध छात्रा ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास

उसने घर में सूना मौका मिलने पर छत के हुक में साड़ी का फंदा बनाकर गले में डाल लिया। उसी समय घर का आठ वर्षीय बालक वहां पहुंच गया। उसके शोर मचाने पर घर में मौजूद पिता ने फंदा काटकर नीचे उतार लिया। लेकिन इस बीच उसकी हालत बिगड़ चुकी थी।

इससे स्वजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मां के पूछने पर छात्रा ने उनसे आपबीती बताई है। जिसमें मां ने पड़ोस व गांव के तीनों आरोपित जिसमें दो नाबालिग सगे भाई व एक युवक कृष्णदत्त के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म सहित पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार नागर ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ मामले की जांच की जा रही है।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुरानी रंजिश में युवक की धारदार हथियार से हत्या: आरोपी युवक गिरफ्तार

बांदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी के अंतरजनपदीय गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

बांदा में संक्रमण का खतरा : मेडिकल वेस्ट को लेकर बरती जा रही लापरवाही, संक्रमण फैलाने का बन सकता है बड़ा कारक …

पानी बदलेगा बांदा की ‘किस्मत’: केन-बेतवा लिंक देगा ‘वरदान’ !

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश बोले किसानों का होगा आर्थिक विकास : नहरें करेंगी मालामाल

City News Uttar Pradesh

डीएम के आदेश ‘हवा-हवाई’: गांवों में बीमारी का आतंक, अफसरों ने उड़ाई ‘भ्रष्टाचार की पतंग’ !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़