
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी। केन-बेतवा लिंक परियोजना के पूरा होते ही बांदा में सिंचाई का रकबा लगभग दोगुना हो जाएगा। अभी बांदा में 87,784 हेक्टेयर में सिंचाई होती है। केन-बेतवा लिंक के बाद यह बढ़कर 1,66,975 हेक्टेयर हो जाएगी। यानी 79,191 हेक्टेयर अतिरिक्त जमीन पर फसल लहलहाएगी। नरैनी, अतर्रा, बबेरू, बांदा सदर और पैलानी के किसान सबसे ज्यादा लाभान्वित होंगे।
मध्य प्रदेश में बन रहे बरियारपुर पिकअप वीयर से केन नहर प्रणाली में साल भर पानी आएगा। 1060 किमी पुरानी नहरों का पुनरोद्धार होगा। रेगुलेटर, पुल, साइफन बनने से खेत के छोर तक पानी पहुंचेगा। अब “टेल तक पानी नहीं पहुंचता” वाली समस्या खत्म। परियोजना से बांदा को 66.77 एमसीएम अतिरिक्त पेयजल मिलेगा। साथ ही नहर निर्माण, लाइनिंग और रखरखाव में हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
218.475 किमी लम्बी लिंक नहर का काम मार्च 2030 तक पूरा कर लिया जाएगा। अभी काम 38 प्रतिशत पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने भी परियोजना की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि “काम में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। किसानों के हित में इसे समय से पूरा करना है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
