29.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
किसानों का खजाना भरेगा खजूर : बड़े-बड़े बोलेंगे "जी हजूर"
उत्तर प्रदेश

किसानों का खजाना भरेगा खजूर : बड़े-बड़े बोलेंगे “जी हजूर”

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड में खजूर किसानों को बनायेगा खुशहाल। इसकी खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसे आमदनी का “गुदरवाह-गुदरवाह” को फायदेमंद बताते हुए बांदा जिले में फिलहाल 250 पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित हुआ है। हर पौधा 15 से 20 हजार रुपया सालाना आमदनी सुनिश्चित करेगा। किसानी और बागवानी से जुड़े लोगों को खजूर की खेती का जिम्मा उद्यान विभाग को सौंपा गया है।

किसानों का खजाना भरेगा खजूर : बड़े-बड़े बोलेंगे "जी हजूर"

उत्तर प्रदेश उद्यान एवं प्रसंस्करण विभाग ने बुंदेलखंड में खजूर की खेती को बढ़ावा देने के लिए अनुदान का प्रस्ताव दिया है। बांदा जिले की जलवायु खजूर पिंड की खेती के लिए एकदम उपयुक्त बताते हुए फिलहाल 250 पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हर पेड़ से 15-20 हजार रुपए सालाना आमदनी बताते हुए कहा गया है कि पिंड खजूर के टिश्यू कल्चर पौधे किसानों को स्वयं खरीदने होंगे। अनुदान का भुगतान विभागीय गाइडलाइन से होगा।

किसानों का खजाना भरेगा खजूर : बड़े-बड़े बोलेंगे "जी हजूर"

खजूर के अलावा उद्यान विभाग का फोकस फूलों की खेती पर केंद्रित है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया, फूलों की खेती के लक्ष्य के क्रम में गेंदा का बीज उपलब्ध होने की जानकारी किसानों को दी जा रही है। आवेदनकर्ता किसान बीज प्राप्त कर सकते हैं। अन्य किसानों को आवेदन करने की जरूरत है। योजनाओं का क्रियान्वयन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ की नीति पर आधारित होगा। फूलों और खजूर की खेती के बाबत किसी भी कार्य दिवस पर उद्यान आफिस से विस्तृत जानकारी ली जा सकती है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पलटू रामों की भारतीय राजनीति औऱ गोदी मीडिया !

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस का नया नारा: ‘लड़की हूं…लड़ सकती हूं’, प्रियंका की बड़ी घोषणा, यूपी में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को …

City News Uttar Pradesh

यूपी डीजीपी को हटाने पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भड़के : योगी सरकार से पूछा- नियुक्ति के समय क्यों नहीं जांची थी योग्यता

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश का प्रयास : तिंदवारी में दो करोड़ से दुरुस्त होंगी पांच सड़कें

City News Uttar Pradesh

दुर्घटना : तेज गति बस पानी भरी खंती में पलटी, 25 घायल, चालक, परिचालक फरार

City News Uttar Pradesh

खनिज तहबाजारी के नाम पर खुलेआम लूट: रोजाना हो रहा करोड़ों में वारा न्यारा !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़