City News Uttar Pradesh
आयुक्त बालकृष्ण ने प्रशासनिक कार्यों का किया निरीक्षण: समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

आयुक्त बालकृष्ण ने प्रशासनिक कार्यों का किया निरीक्षण: समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने सोमवार को अतर्रा तहसील और थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागों के कार्यों का अवलोकन करते हुए सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। आयुक्त ने सबसे पहले तहसील अतर्रा का निरीक्षण किया। उन्होंने नजारत अनुभाग, राजस्व अभिलेखागार, मतदाता पंजीकरण केंद्र, न्यायालय तहसीलदार और ई-गर्वनेंस कक्ष सहित विभिन्न विभागों का दौरा किया।

आयुक्त बालकृष्ण ने प्रशासनिक कार्यों का किया निरीक्षण: समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

इस दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और समय पर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसुनवाई रजिस्टर और शिकायतों के निस्तारण रजिस्टर की जांच की और शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने का निर्देश दिया। साथ ही, आईजीआरएस के मामलों की गुणवत्ता और समयबद्ध निस्तारण पर भी जोर दिया।

आयुक्त बालकृष्ण ने प्रशासनिक कार्यों का किया निरीक्षण: समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

आयुक्त ने वरासत मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए और कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लंबित मामलों में शीघ्र कार्रवाई करने की बात कही। आयुक्त ने 10 बड़े बकायेदारों से वसूली की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बंद आरओ मशीन को ठीक करने और शौचालयों की सफाई की व्यवस्था का भी आदेश दिया। राजस्व अभिलेखागार के पुराने अभिलेखों को सुरक्षित रखने और उचित रख-रखाव की आवश्यकता पर भी बल दिया।

आयुक्त बालकृष्ण ने प्रशासनिक कार्यों का किया निरीक्षण: समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

आयुक्त ने थाना अतर्रा का भी निरीक्षण किया और महिला हेल्प डेस्क का अवलोकन किया। उन्होंने शिकायत रजिस्टर और अपराध पुस्तिका की समीक्षा की। महिला से संबंधित मामलों पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए, एफआईआर दर्ज मामलों में समय पर जांच सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने थाना परिसर में अभिलेखों के रख-रखाव और नोटिस बोर्ड की स्थिति को ठीक करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी नगेन्द्र प्रताप, उप जिलाधिकारी अतर्रा राहुल द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार और नायब तहसीलदार अतर्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लूट गैंग का पर्दाफाश : भैसों सहित कंटेनर को लूटने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार, दो फरार लूटेरों की पुलिस कर रही तलाश

कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा : चिकित्सक समेत नौ और मिले पाजिटिव, संख्या 28 पहुंची

City News Uttar Pradesh

धोखाधड़ी का ‘बड़ा खेल’ : नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनंदन नें पुलिस अधिकारियों के साथ किया पैदल मार्च, सुरक्षा का दिया भरोसा

बांदा में ‘शहरी क्रांति’ का आगाज़: ‘करोड़ों’ की ‘योजनाएँ’ हुई पास

City News Uttar Pradesh

रिश्तों की दरार ने तोड़ा हौसला: प्यार में मिली तन्हाई, और डॉक्टर ने खत्म की ज़िंदगी की कहानी

ब्रेकिंग न्यूज़