City News Uttar Pradesh
डान मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी, कड़ी सुरक्षा के साथ मेडिकल कालेज में भर्ती
उत्तर प्रदेश

डान मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी, कड़ी सुरक्षा के साथ मेडिकल कालेज में भर्ती

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल कारागार में बंद यूपी के बाहुबली नेता पूर्व विधायक डान मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब हो गई है। उनको मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल के बाहर कड़ी सुरक्षा का घेरा बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार मंगल वार की सुबह टायलट जाते वक्त पेट में भीषण दर्द से मुख्तार गिर गया। उसे आनन -फानन जिला अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक जांच में आपरेशन की जरूरत पर उन्हें मेडिकल कालेज ले जाया गया है। यहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।

डान मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी, कड़ी सुरक्षा के साथ मेडिकल कालेज में भर्ती
Don Mukhtar Ansari’s health deteriorated, admitted to medical college with tight security

मुख्तार अंसारी की तबियत खराब होने पर उनके परिवार को भी सूचना दी गई। भाई पूर्व सांसद अफजाल अंसारी नें सीएम योगी को फोन मिलाया। सीएम के गोरखपुर होने से बात नहीं हो सकी। भाई अफजाल अंसारी का निवेदन है की मुख्तार का इलाज मेदांता में कराया जाये। जेल मैनुवल के अनुसार सरकार यदि खर्च न उठा सके तो परिवारी जन खर्च उठाने को तैयार है। फिलहाल अफजल अंसारी और मुख्तार के वकील बांदा मेडिकल कालेज पहुंच गये हैं।

डान मुख्तार को स्लो प्वाइजन के आरोप से जेल प्रशासन में हड़कंप: डॉक्टरों द्वारा चेकअप

आपको पुनः बता दें की मुख़्तार अंसारी ने कुछ दिन पहले कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर अपने लिए सुरक्षा की मांग की थी। उन्होंने पत्र में कहा था कि उनको धीमा जहर दिया जा रहा है और उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। इस बचने के लिए कोर्ट सुरक्षा उपलब्ध कराए। इसी क्रम में 2 दिन पहले ही मुख्तार अंसारी के केस में लापरवाही बरतने पर जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर राजेश कुमार और डिप्टी जेलर अरविंद कुमार को सस्पेंड कर दिया गया था। जेल में तभी से हड़कंप सा मचा हुआ है। डीआईजी जेल ने भी मंडल कारागार का निरीक्षण किया था, जिसमें तीनों अफसरों की लापरवाही पाई गई थी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

होली पर्व की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || शरद मिश्रा संपादक ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश - City News Uttar Pradesh ) विज्ञापन

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रमोद श्रीवास्तव द्वारा मान्यता पूर्ण होने पर मन्दिर में पूजा, चढ़ाया प्रसाद

City News Uttar Pradesh

पौध रोपण में जियो टैगिंग को दिखाया ठेंगा: सख्त निर्देश हुये दरकिनार !

City News Uttar Pradesh

प्रशासन बेखबर: बिजली विभाग की लापरवाही से गांव में हाहाकार !

City News Uttar Pradesh

सिंचाई विभाग नें भ्रष्टाचार का ढाया सितम : बिना काम दो करोड़ का भुगतान

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव: एक्टिव हुई बसपा, मायावती के साथ आकाश आनंद भी करेंगे जन सभाएं, यूपी की इस से होगी शुरुआत

City News Uttar Pradesh

डॉन मुख्तार का पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा करेगा पोस्टमार्टम: अंसारी परिवार के सामने होगी वीडियोग्राफी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़