City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

माफिया मुख्तार अंसारी को लगा झटका, पत्नी का शस्त्र लाइसेंस हुआ निलंबित …

 

  • ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

गाजीपुर। यूपी के बांदा जेल में बंद माफिया विधायक मुख्तार अंसारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी के तहत मंगलवार को गाजीपुर के जिलाधिकारी ने मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशां अंसारी का शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इससे पहले गाजीपुर पुलिस ने जेल में बंद मुख्तार अंसारी की पत्नी की लग्जरी ऑडी कार को कुर्क कर लिया था।


पुलिस अधीक्षक डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि एंटी माफिया अभियान के तहत लगातार की जा रही कार्रवाई में गाजीपुर पुलिस प्रशासन ने आईएस गैंग 191 के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशां अंसारी के शस्त्र लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। एसपी ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस की एक टीम असलहे को जमा कराने के लिए लखनऊ रवाना हो गई है। अब तक गाजीपुर में पुलिस प्रशासन ने एंटी माफिया अभियान के तहत 82 शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर असलहों को सम्बंधित थानों में जमा कराया है। जबकि जिले में 85 शस्त्र लाइसेंस निलंबित किये जा चुके हैं।


इससे पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने मुख्तार अंसारी की लग्‍जरी बुलेटप्रूफ एम्बुलेंस को लेकर बड़ा खुलासा किया था। बृजलाल ने कहा कि यह मामूली एम्बुलेंस नहीं, बल्कि मुख़्तार का चलता फिरता क़िला है। इस गाड़ी में सेटेलाइट फोन के अलावा हथियार और गुर्गे भी रहते हैं। मुख्तार इनका इस्तेमाल करता है। बता दें कि मऊ विधानसभा क्षेत्र से पांच बार का विधायक और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी इस वक्त बांदा जेल में बंद है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उसे बीते छह अप्रैल में पंजाब के रोपड़ जेल से भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच सड़क मार्ग से यहां लाया गया था।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : चचेरे भाई को गोली मारने में 10 वर्ष की कैद, व 10 हजार रुपये जुर्माना की भी सजा

जिले में सीएम योगी की लुट रही है सोना खदान ! चौकीदार जानकर भी अनजान ?

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग को 27 अरब के बोल्ट का झटका : कोमा में पहुंच सी गई हालत

City News Uttar Pradesh

मंत्री नंदी बोले: सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार, नेताओं ने दोहराया अखंड भारत का संकल्प

City News Uttar Pradesh

सरकार की रहम दिली : अब हर गाय की खुराक पर खर्च होंगे पचास रुपये

City News Uttar Pradesh

भाई की पत्नी सेअश्लील हरकत: रिपोर्ट हुई दर्ज, गिरफ्तारी के लिये दबिश

ब्रेकिंग न्यूज़