City News Uttar Pradesh
खौफनाक वारदात : पानी न देने से नाराज कलयुगी मां ने बेटी को छत से नीचे फेंका, परिजनों ने आनन-फानन अस्पताल में कराया भर्ती
उत्तर प्रदेश

खौफनाक वारदात : पानी न देने से नाराज कलयुगी मां ने बेटी को छत से नीचे फेंका, परिजनों ने आनन-फानन अस्पताल में कराया भर्ती

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक गिलास पानी न पिलाने से नाराज मां ने अपनी मासूम बेटी को छत से नीचे फेंक दिया। नीचे गिरने से मासूम गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इतना ही नहीं महिला पुत्री को घायल हालत में तड़पता छोड़कर मायके चली गई। परिजनों ने आनन-फानन बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।


देहात कोतवाली के ग्राम पथरी निवासी तेजीलाल की पत्नी पान कुमारी ने शनिवार दोपहर अपनी तीन वर्षीय पुत्री पायल से पीने के लिए एक गिलास पानी मांगा था। जिसमें खेल रही बच्ची ने मां को पानी देने से इनकार कर दिया। मां को बेटी का मना करना नागवारा गुजरा। गुस्से में आकर उसने पुत्री को पैसा देने के बहाने पहले छत पर बुला लिया। बाद में उसे करीब 12 फिट ऊंची छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पिता ने पत्नी को जमकर डांटा। वह घायल पुत्री को लेकर अस्पताल गया। पिता ने बताया कि महिला अक्सर बेटी के साथ मारपीट करती है। घटना के बाद पुलिस से बचने के लिए मां अपने मायके जमालपुर चली गई है। उसकी हालत में सुधार होने के बाद वह पत्नी के विरुद्ध कोतवाली में शिकायत करेगा। आरोप लगाया कि उसके ससुरालीजनों ने भी पत्नी को समझाने की जगह उल्टा उसे ही पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है।

खौफनाक वारदात : पानी न देने से नाराज कलयुगी मां ने बेटी को छत से नीचे फेंका, परिजनों ने आनन-फानन अस्पताल में कराया भर्ती
Horror incident: Angry mother threw her daughter from the roof over not giving water, family members hurriedly admitted to the hospital

– पहले भी मारने की दे चुकी थी धमकी

जिस बच्ची को मां ने छत से फेंका है। उसके पिता तेजीलाल ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी पायल व छोटा डेढ़ वर्षीय बेटा ओम है। पत्नी पहले तो बच्चों को लेकर यह कहती रही है कि एक भाई, एक बहन है। दोनों का जन्म होना ठीक है। लेकिन इधर करीब छह माह से वह दमा की बीमारी से परेशान है। तीन दिन पहले भी पत्नी ने बेटी को मारने की धमकी दी थी। पूछने पर वह उल्टा उसी से झगड़ा करने लगती है। बच्ची को पीटने व धमकाने के बारे में कुछ नहीं बताती है।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महोबा : मूंगफली से भरी पिकअप हाईवे पर पलटी, किसान की मौत, चालक समेत तीन हुए घायल

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनंद नें शराब विक्रेताओं पर कसी लगाम, नक़ली बेची तो कठोर अंजाम …

हिस्ट्रीशीटर मर्डर: सिर और सीने में मारी थीं गोलियां, कुल्हाड़ी से हुये तीन वार

City News Uttar Pradesh

बांदा में कोरोना के बाद सबसे बड़ा चेकिंग अभियान : 107 को अधिकारियों ने धर दबोचा, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

मां की पिटाई से नाराज होकर दो दिन पहले घर से भागा, ट्रेन पर बैठ चला आया बांदा, पिता को देख बहने लगे बच्चे के आंसू

City News Uttar Pradesh

बेंदा घाट यमुना पुल के क्षतिग्रस्त पिलर का मरम्मत कार्य शुरू, वाहनों के आवागमन से हो रही परेशानी

ब्रेकिंग न्यूज़