City News Uttar Pradesh
गंभीर बीमारी से पीड़ित बहन को गोद में लेकर डीएम के दरबार पहुंची वंदना, जिलाधिकारी पीड़ा सुन हुए भावुक, तत्काल अपने स्कार्ट गाड़ी से भेजा अस्पताल
उत्तर प्रदेश

गंभीर बीमारी से पीड़ित बहन को गोद में लेकर डीएम के दरबार पहुंची वंदना, जिलाधिकारी पीड़ा सुन हुए भावुक, तत्काल अपने स्कार्ट गाड़ी से भेजा अस्पताल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। वंदना गंभीर बीमारी से पीड़ित अपनी बहन को गोद में लेकर डीएम के दरबार में पहुंच गई। डीएम ने उसकी पीड़ा सुनी और तत्काल अपने स्कार्ट गाड़ी से उसे जिला अस्पताल भेजा और डाक्टरों को इलाज करने के निर्देश दिए। वंदना बेसहारा है और बुआ के यहां बहन के साथ रहती है। दोनों बहनों के सिर से माता-पिता का साया कई साल पहले उठ चुका है।

गंभीर बीमारी से पीड़ित बहन को गोद में लेकर डीएम के दरबार पहुंची वंदना, जिलाधिकारी पीड़ा सुन हुए भावुक, तत्काल अपने स्कार्ट गाड़ी से भेजा अस्पताल
Vandana reached the DM’s court with a sister suffering from serious illness in her lap, the District Magistrate was emotional after hearing the pain, immediately sent to the hospital with her scarves.

जिलाधिकारी अपने कार्यालय में शनिवार को सुबह फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी बीच जसपुरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत तनगामऊ निवासी करीब 17 वर्षीय वंदना अपनी बीमार छोटी बहन संध्या को गोद में लेकर उनके दरबार में पहुंच गई। वंदना ने डीएम से कहा कि उसकी छोटी बहन गंभीर रूप से बीमार है। चार साल पहले बीमारी से पिता की मौत हो गई थी।

गंभीर बीमारी से पीड़ित बहन को गोद में लेकर डीएम के दरबार पहुंची वंदना, जिलाधिकारी पीड़ा सुन हुए भावुक, तत्काल अपने स्कार्ट गाड़ी से भेजा अस्पताल
Vandana reached the DM’s court with a sister suffering from serious illness in her lap, the District Magistrate was emotional after hearing the pain, immediately sent to the hospital with her scarves.

जबिक मां एक एक्सीडेंट में दो साल पहले साथ छोड़कर चली गई। तब से छोटी बहन गंभीर बीमारी से ग्रसित है। इसके पहले भी तत्कालीन डीएम ने बहन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वह अनाथ हैं और अभी अपनी बुआ के यहां रह रहे हैं। अपना दुखड़ा बताते हुए वंदना की आखों से आंसू छलक आए ये सब सुन डीएम भी भावुक हो गए। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिया। दोनों बेटियों को अपने स्कार्ट वाहन से तुरंत जिला अस्पताल भेजवाया। सीएमएस से फोनकर बेहतर इलाज कराने को कहा। कहा कि वह खुद आकर देखेंगे। वंदना ने डीएम को यह भी बताया कि जिला चिकित्सालय में दस दिन से बहन भर्ती है, लेकिन औपचारिकता के चलते उसकी हालत और गंभीर होती जा रही है।

– बीमा का दो साल से नहीं मिला क्लेम

वंदना ने जिलाधिकारी को बताया कि उसकी मौत सड़क हादसे में हो गई थी। तब से वह बेसहारा है। दुर्घटना बीमा क्लेम किया था, लेकिन बैंक में शाखा प्रबंधक चक्कर लगवा रहे हैं। भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसलिए वह खर्च और पढ़ाई नहीं कर पा रही हैं। यह राशि दादी के साथ संयुक्त खाते में पड़ी है। डीएम ने लीड बैंक मैनेजर को फोन से तत्काल भुगतान कराने के निर्देश दिए।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद का चलेगा मिशन, संचारी रोगों को नहीं मिले “आनंद” …

चित्रकूट में 69.46 करोड़ रुपये से पर्यटन को मिला नया आयाम: परियोजनायें मंजूर

भाजपा नें अनोखे अंदाज में मनाया पार्टी स्थापना दिवस : खुशियों नें भरा हुलास

शर्मनाक वारदात : छह वर्षों तक युवती से होता रहा दुष्कर्म, सपा व बसपा जिलाध्यक्ष समेत 28 के खिलाफ एफआईआर …

City News Uttar Pradesh

बांदा में दहेज हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा, पति, सास व ससुर को सात साल की कारावास …

City News Uttar Pradesh

स्वच्छ बांदा सुंदर बांदा : ब्रिज के नीचे बनेगा पार्क, राज्य मंत्री रामकेश नें किया शिलान्यास

ब्रेकिंग न्यूज़