- विनोद मिश्रा
बांदा। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें नये वित्तीय वर्ष एक अप्रैल से किसानों की सिंचाई फ्री हो जायेगी। उन्हें बिजली बिल नहीं देना पड़ेगा। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें यहां अपनें आवास पर अनौपचारिक भेंट में यह जानकारी दी। बताया कि जिन किसानों नें सिंचाई के लिये निजी नलकूप लगवाये हैं उन्हें एक अप्रैल 2023 के बाद से बिजली का बिल नहीं देना पड़ेगा।

जलशक्ति मंत्री नें कहा कि भाजपा सरकार जो वादा करती है उसे निभाती है। सरकार नें अपनें संकल्प पत्र के अनुरूप निजी नलकूपों के बिजली बिल में पूरी तरह से छूट प्रदान कर दी है। इससे प्रदेश के लगभग 2 करोड़ 40 लाख किसान परिवारों को लाभ होगा।

बताया कि प्रदेश में 14 लाख निजी नलकूपों के कनेक्शन हैं, जिनके लिये सरकार नें बजट में 1950 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। इस घोषणा से सरकार पर सालाना 2 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। राज्य मंत्री निषाद नें असमय बारिश और ओला वृष्टि के सवाल पर कहा कि मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ इस संबंध में किसानों के राहत के लिये तत्पर हैं। प्रभावित सभी जिलों में अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य के निर्देश दिये गये हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
