![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। भारत जोड़ो यात्रा के नायक, करोड़ों युवाओं की उम्मीद और कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन बांदा में हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कांग्रेस कार्यालय स्टेशन रोड पर जिला और शहर कांग्रेस कमेटियों ने एक भव्य आयोजन कर “राहुल गांधी के दीर्घायु और सफल राजनीतिक भविष्य” की कामना की।

कार्यक्रम की अगुवाई जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित और शहर अध्यक्ष अफसाना शाह ने की। केक काटकर जन्मदिवस की बधाइयाँ दी गईं और “राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर भावनात्मक संदेश” भी दिए गए। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा, महान नेता राहुल गांधी कांग्रेस ही नहीं, इस देश की “लोकतांत्रिक आत्मा के प्रतीक” हैं।

वह आमजन के दर्द को संसद में उठाने वाले और “सत्ता को आईना दिखाने वाले सच्चे जननेता” हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें उनका नेतृत्व मिला है। वे भारत के भविष्य हैं। शहर अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा, “राहुल गांधी एक नाम ही नहीं, एक सोच” हैं। उन्होंने देश में लोकतंत्र को बचाने और नफरत के खिलाफ मोहब्बत की लड़ाई शुरू की है। हम सब उनके दीर्घ जीवन और अटूट संघर्ष की कामना करते हैं।

इस अवसर पर जिला व शहर कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। उपस्थित लोगों में संकटा प्रसाद त्रिपाठी, डॉ. संजय द्विवेदी दनादन, बी लाल भाई, सत्य प्रकाश द्विवेदी, शिवबली सिंह, आकाश दीक्षित, संतोष कुमार द्विवेदी, रेहान खान, अतीक अहमद,आफताब आलम, धीरु पांडे, कालीचरण निगम, राजेश गुप्ता पप्पू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
