28.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा: विकलांगों ऩे महिला उत्पीड़न को लेकर किया प्रदर्शन

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की बांदा यूनिट ने 5 सूत्री मांगें लेकर शनिवार को मंडल मुख्यालय में प्रदर्शन किया। प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर महिला उत्पीड़न की घटनाएं रोकने को कई मांगें कीं।
कलक्ट्रेट में बाइक रैली के बीच आए दिव्यांगों ने ज्ञापन में कहा कि प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। दिव्यांग बहन-बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं। मोहल्लों में सामाजिक न्याय कमेटियों के गठन कर इनकी संस्तुति पर कठोर कार्रवाई, कमेटी में दिव्यांगों की भी भागीदारी, महिला उत्पीड़न की शत-प्रतिशत रिपोर्ट दर्ज करने, मुकदमों का फैसला 90 दिन में करने का कानून बनाने, गरीब विकलांग महिलाओं के उत्पीड़न में पैरवी के लिए 5 लाख की आर्थिक मदद, रिपोर्ट दर्ज न करने वाले पुलिस कर्मियों की बर्खास्तगी करने की मांगें कीं।

प्रदर्शन में बुंदेलखंड प्रभारी श्यामबाबू त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष कमल शिवहरे, जिलाध्यक्ष राजबहादुर कुशवाहा सहित संतोष कुमार अकेला, आशीष गुप्ता, हजरत अली, अर्जुन सिंह पटेल, अमित निगम, कैश बाबू, कल्लू प्रजापति, गेंदालाल, संतराम, अनवर खां आदि शामिल रहे। ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर महेंद्र कुमार को दिया।

( शरद मिश्रा- संपादक )

(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भीषण गर्मी का अलर्ट : उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड समेत आसपास के शहरों में तीन दिन तेज धूप और गर्म हवाएं चलने के आसार

भाजपा की सफलता : जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सुनील की ताजपोशी निर्विरोध ! …

City News Uttar Pradesh

कम पैदावार से दुखी युवा किसान नें पेड़ में फंदा लगा की खुदकुशी

Banda- यात्रियों की जान जोखिम में डाल सरकार बसों में करायेगी सफर !

City News Uttar Pradesh

Banda : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की ‘रफ्तार’ पर कोरोना नें लगया ब्रेक …

तहसीलदार समेत सात पर ‘धोखाधड़ी’ का मुकदमा: जमीन घोटाला में दोषी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़