29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश द्वारा अधिवक्ताओं को सौगात: नवीन कक्षों का किया लोकार्पण
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश द्वारा अधिवक्ताओं को सौगात: नवीन कक्षों का किया लोकार्पण

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं की सुविधा को देखते हुए विधानसभा निधि से निर्मित नवीन अधिवक्ता कक्षों का लोकार्पण किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने विधायक का आभार जताया।

विधायक प्रकाश द्वारा अधिवक्ताओं को सौगात: नवीन कक्षों का किया लोकार्पण

कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। अधिवक्ताओं ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे न्यायिक प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

विधायक प्रकाश द्वारा अधिवक्ताओं को सौगात: नवीन कक्षों का किया लोकार्पण

कार्यक्रम में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि अधिवक्ताओं की भूमिका न्याय व्यवस्था में महत्वपूर्ण होती है। उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए बेहतर सुविधाएं देना आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही अधिवक्ता संघ के अन्य लंबित कार्यों को भी पूरा किया जाएगा।

विधायक प्रकाश द्वारा अधिवक्ताओं को सौगात: नवीन कक्षों का किया लोकार्पण

विधायक प्रकाश ने कहा कि कक्षों का और भी निर्माण कराया जाएगा, जिससे सभी को बैठने की सुविधा मिल सके। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अशोक दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु गुप्ता के प्रतिनिधि अंकित गुप्ता और अधिवक्ता समुदाय के कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी: आबकारी नीति में हुआ बड़ा बदलाव, एक ही दुकान में मिल सकेंगी बियर, देशी और अंग्रेजी शराब

City News Uttar Pradesh

बांदा नें फिसड्डी होने का रचा इतिहास, जिला हुआ शर्मसार

City News Uttar Pradesh

सराहनीय कार्यक्रम : माहेश्वरी देवी बाल समाज के कन्या भोज एवं प्रसाद वितरण में उमड़ा सैलाब

City News Uttar Pradesh

बेमौसम बारिश ने मचाई तबाही, खेत बने तालाब: धान सड़ी, रबी बुआई पर भी संकट !

City News Uttar Pradesh

पत्नी से हुआ झगड़ा फिर तो सोते समय कर दी हत्या, फिर प्रधान के पास जाकर फूट-फूट रोया और कहा- गलती हो गई

हादसा: पूर्वजों को तर्पण करने गए बालक की केन नदी में नहाते समय डूबकर मौत, जाल डालकर गोताखोरों ने निकाला शव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़