28.7 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

COVID-19 in UP : कोरोना वायरस की सेकेंड स्ट्रेन का कम होने लगा असर, 24 घंटे में सामने आए 3278 नए संक्रमित …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो ) 

लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड स्ट्रेन पर भी उत्तर प्रदेश सरकार ने अपना काफी नियंत्रण कर लिया है। प्रदेश सरकार ने ट्रैक, टेस्ट तथा ट्रीट के फॉमूला की मदद से इसका प्रभाव काफी कम करने में सफलता प्राप्त कर ली है। बीते 24 घंटे में एक लाख 60 हजार सैंपल आरडीपीसीआर विधि से टेस्ट किया गया, जो कि एक दिन का रिकॉर्ड है। वैसे 24 घंटे में तीन लाख 47821 सैंपल में 3278 नए संक्रमित मिले हैं। एक दिन में 188 लोगों की मौत भी हुई है।


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में 3,278 नए कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं। इस दौरान उपचार के बाद 6,995 लोग इसके संक्रमण से मुक्त भी हो गए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण से 188 लोगों की मृत्यु भी हुई है।

प्रदेश में बीते 24 घंटे में सर्वाधिक 206 नए केस गोरखपुर में मिले हैं। मौत के मामले में लखनऊ का आंकड़ा सर्वाधिक है। लखनऊ में 15 लोगों की मौत हुई है जबकि मेरठ व फर्रुखाबाद में 14-14 लोगों ने दम तोड़ा है। फर्रखाबाद में 24 घंटे में 20 नए संक्रमित मिले हैं।


रिकवरी 95.40 प्रतिशत : प्रदेश में रिकवरी दर अब रिकवरी 95.40 प्रतिशत हो गई है। अब कुल पॉजिटिविटी 1.1 प्रतिशत है। प्रदेश में अब सक्रिय मामलों की कुल संख्या घटकर 58,270 रह गई है। यह 30 अप्रैल के हमारे पीक के मुकाबले यह 81.26 प्रतिशत कम है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में घंटों में 3,47,821 टेस्ट किए गए। इनमें से 1,59,000 से अधिक आरटीपीसीआर टेस्ट हुए जो कि एक रिकॉर्ड है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका अध्यक्ष मालती नें गाया मधुर भजन : वाल्मीकि जयंती पर हुये धार्मिक आयोजन

भाजपा नेत्री श्वेता सिंह मौत प्रकरण : वायरल वीडियो को भी साक्ष्य मानते हुए तलाशी जाएगी हकीकत, गंभीरता से जांच में जुटी पुलिस

गर्मी का कहर: हमीरपुर में बुखार और लू से चार लोगों की मौत, अस्पताल में मरीजों की भरमार

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कहा उजरेहटा विकास में होगा उज्जवल: गांवों का विकास प्राथमिकता

बांदा : जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील की “बहार”कहीं बनें न “पतझड़” ! …

आयुक्त दिनेश सिंह ने दिखाए सख्त तेवर : मिली गंदगी तो होगी कार्रवाई, नगर मजिस्ट्रेट सहित सीओ सिटी व ईओ को दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़