City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें हुई तेज …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो ) 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। राजभवन की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने शाम को राज्यपाल से मुलाकात की. बयान में कहा गया है कि ये एक शिष्टाचार भेंट थी। मगर, इस मुलाकात को प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।


– 50 मिनट तक चली बैठक
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच बैठक 50 मिनट तक चली। इस दौरान सीएम योगी ने राज्यपाल को कोरोना की तीसरी लहर को लेकर किए गए इंतजामों के बारे में जानकारी दी। साथ ही कोरोना को लेकर मौजूदा हालातों से भी अवगत कराया। कोरोना काल में 18 मंडल के दौरे के बाद सीएम योगी राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे थे।

– दूसरी बार मंत्रिमंडल का होगा विस्तार
प्रदेश में 19 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ सरकार गठन के बाद 22 अगस्त 2019 को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार किया था। उनके मंत्रिमंडल में 56 सदस्य थे। इसके बाद कोरोना वायरस के संक्रमण से तीन मंत्रियों का निधन हो चुका है। चेतन चौहान और कमला रानी वरुण के बाद हाल ही में राज्यमंत्री विजय कुमार कश्यप का निधन हो गया है।

प्रदेश मंत्रिमंडल में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 60 तक हो सकती है। पहले मंत्रिमंडल विस्तार में छह स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों को कैबिनेट की शपथ दिलाई गई थी। इसके बाद तीन नए चेहरों के साथ राज्यमंत्री को मिलाकर 6 स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी और 11 विधायक को राज्य मंत्रियों को उत्तर प्रदेश सरकार में जगह दी गई थी।


– प्रदेश सरकार में छह मंत्रियों की जगह खाली
योगी आदित्यनाथ सरकार में अधिकतम 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। मौजूदा समय में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल में 23 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 22 राज्यमंत्री हैं। इस तरह से यूपी सरकार में फिलहाल 54 मंत्री हैं। अभी भी इस सरकार में छह मंत्रियों के पद खाली हैं। चुनावी वर्ष 2022 के नजदीक होने के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सरकार में कुछ नए लोगों को शामिल कर सियासी समीकरण को साधने का दांव चल सकते हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- बुन्देलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष को ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन…

City News Uttar Pradesh

बांदा रोडवेज में कुंभ के लिये बसों की किल्लत: यात्रियों नें मचाया हंगामा

City News Uttar Pradesh

बांदा की सियासत में ‘नई आहट’ : विधायक प्रकाश द्विवेदी के बेटे देवांश नें ‘संभाला मैदान’ !

City News Uttar Pradesh Desk

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बोली : महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं रानी लक्ष्मीबाई

City News Uttar Pradesh

वारदात : आधी रात 58 साल के वृद्ध ने पत्नी को हथौड़े से कूचकर उतारा मौत के घाट, आरोपित चार बेटियों की कर चुका है शादी

भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, पीएम मोदी सहित प्रदेश से 13 सदस्य, मेनका और वरुण गांधी सूची से बाहर …

ब्रेकिंग न्यूज़