- विनोद मिश्रा
बांदा। मंडलायुक्त ने ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को गति देने और योजनाओं का लाभ सभी को दिलाने के लिए नई पहल की है। सभी बीडीओ को हर रोज अपने क्षेत्र के प्रधानों, सचिवों के साथ जूम मीटिंग करने और विकास कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसी ग्रुप में एसडीएम, तहसीलदार तथा उन्हें भी जोड़ें। जूम मीटिंग में आई शिकायतों का वरीयता के साथ समाधान कराएं।

मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह खंड विकास अधिकारियों का संपर्क अपने क्षेत्र के प्रधानों व सचिवों, पंचायत सहायक से प्रतिदिन होना चाहिए। ताकि गांव में जो भी दिक्कतें हैं उसकी जानकारी बीडीओ को उसी दिन हो। बीडीओ इसके लिए हर रोज सुबह जूम मीटिंग करेंगे। इसमें अपने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, सचिवों और पंचायत सहायक व लेखपाल आदि के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। सभी कर्मचारी व प्रधान पंचायत भवन में बैठकर जूम मीटिंग करेंगे।

– 20 से 27 मई तक चलेगा अभियान
मंडलायुक्त ने कहा है कि लेखपाल व सचिव 20 से 27 मई तक घर-घर दस्तक अभियान चलाएंगे। वह लोगों से समस्या पूछेंगे। उसे रजिस्टर में दर्ज कर निस्तारण कराएंगे। इसमें एसडीएम और बीडीओ को रिपोर्ट भेजेंगे, उनके स्तर की वह समस्याएं निस्तारित कराएंगे। इससे कर्मचारियों की अलग छवि बनेगी। जनता को भी राहत मिलेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
